फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अब आनलाइन मिलेगा प्रवेश पत्र, बायोमेट्रिक हाजिरी लगेगी

अब आनलाइन मिलेगा प्रवेश पत्र, बायोमेट्रिक हाजिरी लगेगी

Thu, 09 May 2019 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
अब आनलाइन मिलेगा प्रवेश पत्र, बायोमेट्रिक हाजिरी लगेगी
वाराणसी। बीएचयू में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए 14 मई से शुरू होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन मिलेगा। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र अपलोड कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा वाले दिन ऑनलाइन परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक हाजिरी होगी और फोटो भी खींची जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रवेश पत्र के लिए अभ्यर्थियों को बीएचयू के पोर्टल पर जाकर एडमिट कार्ड के लिंक को क्लिक कर पंजीकृत ईमेल आईडी या बीएचयू फार्म का पंजीकरण नंबर डालना होगा। इस बार 28 स्नातक और 116 स्नातकोत्तर पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए 45 शहरों में ओएमआर शीट पर परीक्षा होगी, जबकि 115 शहरों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (ऑनलाइन) कराई जाएगी। स्नातक में ओएमआर पर 2,72,411 और कंप्यूटर पर 82,910 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। स्नातकोत्तर की सभी प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन होंगी। इसके लिए 1,30,411 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। स्नातक की प्रवेश परीक्षा 14 से 16 मई तक दो और 17 मई को तीन पाली में, जबकि स्नातकोत्तर की परीक्षा 14 से 24 मई तक (17 और 19 को छोड़कर) दो पालियों में कराई जाएंगी। परीक्षा नियंता मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि ओएमआर की परीक्षा के लिए 120 केंद्र और कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए देश भर में 253 केंद्र बनाने के साथ ही पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed