{"_id":"5c75a179bdec225fe96d8045","slug":"91551212921-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे बाद भी छात्र विवेक की हत्या में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे बाद भी छात्र विवेक की हत्या में पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। यूपी कॉलेज के बीकॉम के छात्र विवेक सिंह की हत्या के नामजद आरोपी वारदात के 48 घंटे बाद मंगलवार को भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। इस बीच बनारस से लेकर चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ और बिहार तक सीओ कैंट के नेतृत्व में पुलिस टीमों की छापेमारी जारी है। पुलिस वारदात की वजह विवेक और यूपी कॉलेज के पूर्व महामंत्री अनुपम नागवंशी उर्फ कुंदन के बीच की पुरानी रंजिश, दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई और रेलवे ठेके का विवाद मान कर खंगाल रही है।
शिवपुर थाने में छात्र विवेक की हत्या के मामले में उसके पिता रणधीर सिंह राणा की तहरीर पर अनुपम नागवश्ंाी, अंकित सिंह उर्फ सेंगर, राहुल राजपूत, पवन सिंह उर्फ चिंटू और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस वारदात के बाद से अब तक नामजद आरोपियों के 24 करीबियों से पूछताछ कर चुकी है लेकिन किसी का सुराग नहीं लगा। विवेक के मोबाइल की कॉल डिटेल से भी पुलिस को कोई खास मदद नहीं मिल सकी है।
इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि छात्रगुटों की आपसी रंजिश से लेकर वारदात से जुड़े प्रत्येक बिंदु के आधार पर हमारी तफ्तीश जारी है। नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस की आधा दर्जन से अधिक टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पूरी संभावना है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे और वारदात का खुलासा होगा।
विज्ञापन
गाजीपुर के शूटर ने एक तीर से साधे कई निशाने
विवेक हत्याकांड की तफ्तीश में लगी पुलिस की टीमों के अनुसार अनुपम नागवंशी के सरपरस्त गाजीपुर निवासी शूटर ने इस वारदात के बहाने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। पुलिस टीमों के अनुसार वारदात के पीछे बड़ी साजिश की आशंका है। वारदात को अंजाम किसी और ने दिया और पुलिस के निशाने पर कोई अन्य है। नामजद आरोपी हत्थे चढ़ेंगे तो वारदात की गुत्थी परत दर परत सुलझेगी।