फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भदोही विस्फोट -5- दहशत में गुजरी रात नहीं आई नींद-AZAMGARH

भदोही विस्फोट -5- दहशत में गुजरी रात नहीं आई नींद-AZAMGARH

Mon, 25 Feb 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
भदोही विस्फोट -5- दहशत में गुजरी रात नहीं आई नींद-AZAMGARH

विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। चौरी के रोटहां में शनिवार सुबह हुए विस्फोट की दहशत से मुहल्ले के लोगों को रातभर नींद नहीं आई। लोगों ने बताया कि धमाके की गूंज रातभर उनके जेहन में गूंजती रही। मलबे में फिर से कोई विस्फोट न हो जाए, इस भय ने उन्हें सोने नहीं दिया।

मुहल्ला निवासी शोभनाथ, रातदीन, दानिश ने बताया कि धमाके के डर से उनका परिवार रातभर सो नहीं पाया। जरा सी नींद लगने पर धमाके की वह गूूंज उन्हें डरा देती थी। आसपास के घरों के ज्यादातर लोग अपनी छतों और आस-पास एकत्रित होकर घटना स्थल की ओर टकटकी लगाए बैठे रहे। डर का आलम यह था कि कई घरों में बाहर चूल्हा जलाकर खाना बनाया गया। वहीं कई लोगों ने घर के बाहर अलाव तापकर रात गुजारी। विस्फोट को लेकर दबे मुंह कई तरह की चर्चा होती रही। पटाखे के बारूद से इतनी भयावह तबाही किसी के गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed