फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   परीक्षा केंद्रों पर कैमरे की नजर में खुलेंगे पेपर के पैकेट

परीक्षा केंद्रों पर कैमरे की नजर में खुलेंगे पेपर के पैकेट

Sat, 26 Jan 2019 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर कैमरे की नजर में खुलेंगे पेपर के पैकेट
वाराणसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के पेपर के पैकेट परीक्षा केंद्रों पर कैमरे की नजर में खोले जाएंगे। पारदर्शिता के लिहाज से केंद्रों पर वायस रिकार्डर वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा वाले दिन केंद्र व्यवस्थापक समेत तीन सदस्यीय कमेटी को पैकेट पर हस्ताक्षर भी करना होगा, इसके बाद ही उसका वितरण छात्रों में कराया जाएगा। परीक्षाओं में गलत पेपर बंटने की घटनाओं के बाद यह कदम उठाया गया है। दूसरे दिन तीस केंद्रों पर कापियां भेजी गईं।
विज्ञापन

सात फरवरी से 149 केंद्रों पर होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों पर कॉपियां भिजवाई जाने लगी हैं। इसके अलावा जिले के सभी केंद्रों पर 30 जनवरी तक पेपर सहित अन्य गोपनीय सामग्रियों के पैकेट के भी पहुंचाने की तैयारियां चल रही हैं। शिक्षा विभाग की ओर से केंद्रों की सूची तैयार की जा चुकी है। बस कुछ औपचारिकताओं के बाद पेपर भी भिजवाए जाएंगे। इधर, कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं में गलत पेपर के पैकेट खुलने, परीक्षार्थियों में उसके वितरण किए जाने की घटनाओं से सबक लेते हुए अब बोर्ड ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। नई व्यवस्था के मुताबिक अब वायस रिकार्डर वाले सीसीटीवी कैमरे की नजर में ही परीक्षा के दिन पैकेट खुलेंगे, इसके बाद तीन सदस्यीय कमेटी पैकेट पर हस्ताक्षर भी करेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि पहले पेपरों का मिलान कराया जाएगा, इसके बाद ही वितरण होगा, जिससे कि किसी तरह की गड़बड़ी न हो। बताया कि लापरवाही बरतने पर संबंधित केंद्राध्यक्ष की जवाब देही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed