{"_id":"5c019804bdec2241a26d98f1","slug":"91543608324-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण और गंदगी करने पर 10 का चालान, 25 हजार जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण और गंदगी करने पर 10 का चालान, 25 हजार जुर्माना वसूला
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अतिक्रमण और गंदगी करने पर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने 10 दुकानदारों का चालान और 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। सिगरा रोड पर आईपीडीएस के अधिकारियों को तत्काल कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को सिगरा, रथयात्रा, महमूरगंज, बिर्दोपुर आदि सड़कों का पैदल निरीक्षण किया। सिगरा रोड पर आईपीडीएस के अधिकारियों को शेष काम को पूरा करने के लिए शनिवार से काम शुरू करने का निर्देश दिया। सिगरा रथयात्रा रोड पर नाले पर कई दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण को हटाने के लिए अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क का निर्माण करने को कहा ताकि दोबारा अतिक्रमण नहीं हो। सड़कों के किनारे प्रयोग नहीं होने वाले बिजली के पोल को हटाने और प्रयोग हो रहे पोल को शिफ्ट करने का निर्देश दिया। सड़कों पर जो भी पत्थर एवं साइन लगे हुए हैं, उनको हटा कर किनारे लगाए जाने को कहा। बहुमंजिला इमारतों में पार्किंग होने के बावजूद भी पार्किंग इस्तेमाल न करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात एवं नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया।