{"_id":"5bb3d484867a557fe446a4be","slug":"91538512004-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्तनपान कराने पर दुर्व्यवहार की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्तनपान कराने पर दुर्व्यवहार की जांच शुरू
Updated Wed, 03 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में बच्चे को स्तनपान कराने वाली महिला चिकित्सक से दुर्व्यवहार और वीडियो बनाने के मामले की जांच एसपी ज्ञानवापी सुरक्षा ने शुरू कर दी है। मंगलवार को उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में लगे सीसी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। इसके साथ ही आरोपी सिपाही और घटनास्थल पर मौजूद रहे अन्य पुलिसकर्मियों का बयान दर्ज कर सामने आए तथ्यों के आधार पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार की रात नोएडा से चिकित्सक दंपति सुनित्री सिंह और परीक्षित चौहान विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने आए थे। इसी दौरान उनका बच्चा भूख से रोने लगा तो महिला चिकित्सक सिपाही की कुर्सी पर बैठकर बच्चे को स्तनपान कराने लगी। इस पर एक सिपाही उनसे दुर्व्यवहार करने लगा और अपने मोबाइल से उनका वीडियो बनाने लगा। महिला चिकित्सक ने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों के साथ ही मंदिर प्रशासन से भी की थी।