फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   खेलो इंडिया योजना में भदोही का अमित चयनित

खेलो इंडिया योजना में भदोही का अमित चयनित

Fri, 03 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खेलो इंडिया योजना में भदोही का अमित चयनित
भदोही। भदोही तहसील क्षेत्र के सम्हई राजपुतानी ग्राम के अमित कुमार यादव (18) का चयन केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी खेल योजना खेलो इंडिया के तहत हाकी खेल के लिए हुआ है। इसके लिए अमित को अपने खेल में निखार के लिए केंद्र सरकार से प्रति वर्ष पांच लाख रुपये मिलेंगे। गत 24 जुलाई को खेलो इंडिया द्वारा जारी देशव्यापी 738 खिलाड़ियों की सूची में अमित का नाम देख कर उसके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। खास बात यह है कि हाकी में प्रदेश से केवल चार खिलाड़ी चयनित हुए हैं जिसमे अमित भी एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2016 में युवाओं में खेल कौशल को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया योजना की शुरुआत की थी। राष्ट्रीय हाकी एसोसिएशन नई दिल्ली के अकादमी में हाकी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सम्हई राजपुतानी के केशव प्रसाद के पुत्र अमित कुमार यादव ने खेलो इंडिया में गत जून माह में ट्रायल दिया था। 738 चयनित खिलाड़ियों की बीते 24 जुलाई को जारी सूची में अमित का नाम भी शामिल है। अमित के पिता केशव प्रसाद ने बताया कि चयन संबंधी सूचना अमित को एक दिन बाद मिली। मेरे मुख से यही शब्द निकले की अब अमित का सपना पूरा हो सकता है। क्योंकि खेलों में प्रशिक्षण और विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना अब खर्चीला हो चुका है। आर्थिक तंगी के चलते बहुत से युवा आगे नहीं बढ़ पाते लेकिन मैं प्रधानमंत्री का खेलो इंडिया जैसी योजना शुरू करने के लिए धन्यवाद और आभार जताता हूं। उधर जिला हाकी संघ के सचिव, राजकमल ने बताया कि अमित ने कई वर्ष तक जिला स्टेडियम में तत्कालीन हाकी प्रशिक्षक मुनौव्वर हसन से प्रशिक्षण प्राप्त किया था। जिसके बल पर उसका प्रवेश लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज में हो गया था। वहां दो साल प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अमित का चयन राष्ट्रीय हॉकी एसोसिएशन ने अपनी अकादमी के लिए कर लिया। बताया कि खेलो इंडिया में चयन के लिए अमित ने गत जून में नई दिल्ली में ट्रायल दिया था। अमित के चयन से स्टेडियम के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों सहित उसके परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed