{"_id":"5b313d294f1c1bf67a8b7228","slug":"91529953577-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में पलटी स्कार्पियो, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में पलटी स्कार्पियो, चालक की मौत
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के मथुरापुर बाईपास मार्ग पर सोमवार की शाम एक स्कार्पियो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इससे उस पर सवार अनिल कुमार और चालक सुजीत यादव उर्फ गुड्डू (32) घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने गंभीर हालत में चालक को पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
नई बाजार के जाहिदपुर निवासी अनिल कुमार सोमवार को सुबह भाजपा नेता कामता चौरसिया की स्कार्पियो किराए में लेकर अपने रिश्तेदार को छोड़ने के लिए वाराणसी गया था। वहां से लौटते समय जब इंदिरा मिल चौराहे से जौनपुर की ओर मुड़कर तेज रफ्तार स्कार्पियो नई बाजार चौराहे की ओर बढ़ी तो टर्निंग पर असंतुलित हो गई। प्रत्यक्षदर्शी मुन्ना लाल यादव के अनुसार जब वे मथुरापुर मोड़ पर बढ़ रहे थे कि चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया और मुड़ने की बजाए सीधे स्कार्पियो गड्ढे में पलट गई। उस पर सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और गाड़ी को उठाकर चालक सुजीत और अनिल को बाहर निकाला। नगर के गुलौरा निवासी सुजीत के सिर से खून बह रहा था और उसकी हालत गंभीर थी। तत्काल लोगों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान चिकित्सकों ने चालक की जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सुजीत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इस हादसे से उसकी दो बेटियों और एक बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे की सूचना पाकर बदहवास परिजन अस्पताल पहुंचे।