फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नृत्य, गायन से सजी शाम, प्रतिभाओं ने किया हुनर का प्रदर्शन

नृत्य, गायन से सजी शाम, प्रतिभाओं ने किया हुनर का प्रदर्शन

Wed, 06 Jun 2018 02:32 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
नृत्य, गायन से सजी शाम, प्रतिभाओं ने किया हुनर का प्रदर्शन
वाराणसी। सुबह-ए-बनारस की ओर से आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के आखिर दिन मंगलवार को अस्सी घाट पर हुनर का प्रदर्शन किया गया। समारोह में पहुंचे अभिभावक समर कैंप में परीक्षण ले रहे अपने बच्चों की प्रतिभाओं में आए निखार को देख गदगद हो उठे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र, डॉ. राजेश्वर आचार्य व डॉ. रत्नेश वर्मा रहे।
विज्ञापन

समर कैं प में हुनर सीख रहे चार से आठ साल के बच्चों ने ...बच्चे मन के सच्चे गीत पर मनमोहक समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं ...आरंभ है प्रचंड गीत पर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति के माध्यम से नारी सशक्तिकरण व आत्मरक्षा का संदेश दिया गया। आर्ट एंड क्राफ्ट के बच्चों ने ...बम बम बोले मस्ती में डोले पर अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण दिवस पर आधारित पंच तत्व पर आधारित नृत्य नाटिका के बेहतरीन प्रदर्शन से हुआ। स्वागत पद्मश्री प्रो. सरोज चूड़ामणि गोपाल ने किया। संचालन अंकिता खत्री ने किया। धन्यवाद प्रमोद मिश्रा, मंजू मिश्रा व संध्या सिंह ने किया। अंत में सभी प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed