{"_id":"5ada4cd84f1c1b63098b58d7","slug":"91524255960-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से काम नहीं तो तत्काल करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से काम नहीं तो तत्काल करें कार्रवाई
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहता (वाराणसी)।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अधूरे विकास कार्यों पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि समय से काम नहीं करने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करें। जनसमस्याओं के समाधान में तेजी लाने की ताकीद की। कहा, विकास कार्यों और जनशिकायतों के समाधान की निगरानी सुनिश्चित कराई जाए। ऊर्जा मंत्री शुक्रवार की शाम काशी विद्यापीठ ब्लॉक के सरहरी गांव में जनचौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुन रहे थे। ग्राम स्वराज अभियान के तहत लगी इस चौपाल में मंत्री ने तीन घंटे तक जनता की समस्याएं सुनीं। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन के अनुपस्थित रहने पर उनका हफ्ते भर का वेतन रोकने का निर्देश डीएम को दिया।
ग्राम स्वराज अभियान के तहत शाम साढ़े छह बजे शुरू हुई चौपाल में मंत्री के सामने सड़क, बिजली, पानी, खड़ंजा, हैंडपंप रिबोर सहित कई अन्य समस्याएं ग्रामीणों ने उठाईं। बताया कि इन सभी कार्यों को आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है। शिकायत पर भी कोई सुनवाई नहीं होती। मंत्री ने कहा कि हर गरीब प्रधानमंत्री का चहेता है। जनसमस्याओं की अनदेखी करने वाले अफसर बख्शे नहीं जाएंगे। सीडीओ को निर्देश दिया कि रविवार को पूरी टीम के साथ यहां आकर कैंप करें। जो भी विकास कार्य अधूरे हैं या छूट गए हैं, उनका आकलन कर पांच मई तक हर हाल में उन्हें पूरा कराएं। इस दौरान मंत्री ने बताया कि बिजली विभाग के 72 हजार करोड़ के घाटे में होने के बावजूद 8.5 परिवारों को नए बिजली कनेक्शन दिए गए। 62 हजार मजरों को रोशन किया गया। 40 साल में प्रदेश में कोई जर्जर तार नहीं बदला गया। अब इसे बदलने का काम प्राथमिकता के तौर पर किया जा रहा है। चौपाल में रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, डीएम योगेश्वर राम मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, सीडीओ गौरांग राठी सहित अन्य विभागों के अधिकारी रहे। चौपाल के बाद ईंट भट्ठा मालिक मुन्ना सिंह के यहां भोजन किया। जिला पंचायत सदस्य खंझाटी के यहां रात्रि विश्राम किया।