फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   परशुराम जयंती पर कहींहुए कार्र्यक्रम, कहीं निकली शोभायात्रा

परशुराम जयंती पर कहींहुए कार्र्यक्रम, कहीं निकली शोभायात्रा

Thu, 19 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
परशुराम जयंती पर कहींहुए कार्र्यक्रम, कहीं निकली शोभायात्रा
वाराणसी। परशुराम जयंती शहर के कई इलाकों में बुधवार को बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। कहीं जुलूस निकाला गया तो कहीं कार्यक्त्रस्म आयोजित किए गए। इसमें भगवान परशुराम के अवतार के बारे में बताई गई।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर लोहटा स्थित अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सुनील मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर दुबे, जिला अध्यक्ष हरीश मिश्र्रा, विंध्याचल तिवारी सहित कई लोग उपस्थित रहे। सनातन समाज की ओर से मैदागिन क्षेत्र में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का अवतरण दिवस रीति रिवाज के साथ मनाया गया। अध्यक्षता डॉ. अपूर्व नारायण तिवारी ने की। इस मौके पर मंगलाचरण एस एन पांडे वह आभार डॉक्टर दिनेश सिंह व शिव शंकर सिंह ने व्यक्त की। जन कल्याण परिषद की ओर से परशुराम जयंती गंगा सभागार लहुराबीर में मनाई गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गंगा सहाय पांडे, भोला नाथ त्रिपाठी, मुनेंद्र कुमार पांडे, आनंद चौबे, विनोद कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार तिवारी उपस्थित रहे। बंगाली टोला इंटर कॉलेज में परशुराम जयंती बड़ी धूमधाम और उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म आयोजित किए गए। इस मौके पर डॉक्टर जितेंद्र, सुनील कुमार सिंह, राजेश श्रीवास्तव, कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार जायसवाल ने किया संचालन दिनेश कुमार तिवारी ने किया। राजगुरु सेवा संस्थान की ओर से भगवान परशुराम की जयंती वरुणा ब्रिज रोड स्थित एक होटल में आयोजित की गई। इसमें विशाल भंडारा व गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्त्रस्म के संयोजक विनोद कुमार, गणेश पांडे, मंजू, रामकिशोर शर्मा, विश्व ब्राह्मण महासभा के महासचिव डॉक्टर पी एस दुबे, राम नारायण पांडे, एन डी पाठक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ब्राह्मण विकास समिति की ओर से परशुराम जयंती पर एक विशाल शोभायात्रा नगर में निकाली गई। यह शोभायात्रा सुबह 7 बजे रथ यात्रा चौराहे से शुरु होकर भेलूपुर होते हुए धर्मसंघ स्थित भगवान परशुराम के मंदिर पहुंची जहां महाआरती के साथ संपन्न हुई। इस मौके पर समिति के संरक्षक पंडित मुकेश पाठक ,महासचिव पंडित सचिन मिश्र, कोषाध्यक्ष जमुना शुक्ला, संगठन मंत्री धर्मेंद्र पंडित रवि कांत शुक्ला, अमित चौबे राधे मोहन त्रिपाठी, पंडित दिवाकर द्विवेदी, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed