{"_id":"5abbf4b84f1c1bec298b4685","slug":"91522267320-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की 10764 कापियों का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की 10764 कापियों का मूल्यांकन
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य वीएनजीआईसी में चल रहा है। 12वें दिन 1074 कापियों का मूल्यांकन हुआ। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षकों का मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी है। फिर भी मूल्यांकन तीव्र गति से चल रहा है। राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक मूल्यांकन कार्य को पूर्ण करने में जुटे हैं। मूल्यांकन केंद्र पर कापियों के मूल्यांकन के लिए 82 टेबल लगाए गए हैं। बुधवार को सभी टेबलों पर मूल्यांकन कार्य हुआ। 722 परीक्षकों ने कापियों का मूल्यांकन किया। हालांकि बुधवार को को भी वित्तविहीन शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। 11वें दिन 10764 कापियों की जांच हुई। इनमें 10वीं की 1700 और 12वीं की 9064 कापियां शामिल हैं। 10वीं की अब केवल गृह विज्ञान की कापियों की जांच ही शेष रह गई है, जो गुरुवार को पूरी हो जाएगी। जांच के लिए 10वीं और 12वीं की दो लाख 50 हजार 875 कापियां आई हैं। अब तक एक लाख 57 हजार कापियों की जांच हो चुकी है। 31 मार्च तक मूल्यांकन कार्य का समाप्त करना है। मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक वीएनजीआईसी के प्रधानाचार्य नीरज त्रिपाठी ने बताया कि निर्धारित समय तक मूल्यांकन कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। राजकीय शिक्षकों ने हड़ताल पर होने के बाद भी मूल्यांकन कार्य किया। लिए शेष बची 94 हजार कापियों की जांच शीघ्र पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन