फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सीएम के दूत ने जाना विकास योजनाओं का हाल

सीएम के दूत ने जाना विकास योजनाओं का हाल

Tue, 30 Jan 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सीएम के दूत ने जाना विकास योजनाओं का हाल
वाराणसी। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं जिले के नोडल अधिकारी डा. रजनीश दुबे ने सोमवार को विकास भव में जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना एवं महिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन महिला मैटरनिटी विंग का कार्य शुरू न होने पर नाराजगी जताई। मैटरनिटी विंग का कार्य अब तक पूर्ण होने पर लोक निर्माण विभाग निर्माण भवन के अधिशासी अभियंता की जमकर क्लास लगाई तथा पर अभियान चलाकर कार्य पूर्ण कराए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि अब इस निर्माण कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगरीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति संतोषजनक न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि 1100 आवंटियों के आवासों का भूमि पूजन एवं निर्माण कार्य का शुभारंभ 9 फरवरी को सुनिश्चित कर लिया जाए।
विज्ञापन

जिले में चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को अधिकारियों की टीम बनाकर स्थलीय जांच कराने को कहा। बड़े भू-माफियाओं को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही सरकारी जमीन को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराकर प्रशासन को अपने कब्जे में लेने को कहा। डीएम को निर्देशित किया कि वह नगर निगम एवं सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर संबंधित विभागीय अधिकारियों से इस आशय का प्रमाण पत्र प्राप्त लें कि उनकी जमीन से सभी अतिक्रमण चिह्नित कर लिए गए हैं। उन्होंने हैंडपंपों की रिपोर्ट का मोबाइल एप बनाने को कहा जिससे पता चल सकेगा कि कितने हैंडपंपों का रिबोर कराया जा चुका है तथा कितने के कार्य हो रहे हैं। राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान वाणिज्य कर, मनोरंजन, आबकारी एवं स्टांप रजिस्ट्रेशन की वसूली ठीक न होने पर नाराजगी जताई और लक्ष्य पूरा करने को कहा। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन के सहायक निबंधक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर के आसपास के गांव के जमीनों की होने वाली रजिस्ट्री में स्टांप चोरी की संभावना अधिक रहती है। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर इसकी जांच करने तथा रिकवरी करने का निर्देश दिया। संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों का शत प्रतिशत निस्तारण करने को कहा। बैठक में जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा जनपद स्तरीय सभी विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed