फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जापानी पर्यटक से फर्जी गाइड ने की लूटपाट

जापानी पर्यटक से फर्जी गाइड ने की लूटपाट

Fri, 15 Dec 2017 02:14 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
जापानी पर्यटक से फर्जी गाइड ने की लूटपाट
वाराणसी। मिर्जापुर में फ्रांसीसी दल के साथ छेड़खानी और हिंसा का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि बुधवार को सिगरा क्षेत्र में जापानी पर्यटक के साथ हुई लूटपाट की वारदात ने काशी की ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा को फिर शर्मसार किया। सारनाथ में मिले फर्जी गाइड ने जापानी पर्यटक को शराब में बेहोशी वाला नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद पर्यटक के पास मौजूद 30 हजार से ज्यादा रुपये, आईफोन, पासपोर्ट, वीजा, ड्राइविंग लाइसेंस और बैंक के दो कार्ड लेकर भाग निकला। पर्यटक को गुरुवार को मुगलसराय जीआरपी के जवान सिगरा थाने लेकर आए। सिगरा पुलिस ने रमीश खान के खिलाफ चोरी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जापान के टोक्यो निवासी अकीहीरो टनाका आगरा से बस से बुधवार को कैंट बस अड्डे पहुंचे। यहां से वो सारनाथ गए। अकीहीरो ने बताया कि सारनाथ में उन्हें खुद को टूरिस्ट गाइड बताते हुए रमीश खान मिला। उसने उन्हें सारनाथ घुमाया और फिर गंगा घाट ले आया। इस दौरान दोनों खासे घुल-मिल गए और दोनों ने घाट किनारे ही शराब पी। शाम हो जाने के बाद रमीश अकीहीरो को शास्त्री नगर में डिनर कराने के लिए लेकर चला। रास्ते में ही अकीहीरो को नींद आने लगी। फिर होश आने पर उन्होंने खुद को कैंट स्टेशन पर पाया और उनका सारा सामान गायब था।
विज्ञापन

उन्हें कोलकाता जाना था तो वे मुगलसराय रेलवे स्टेशन पहुंचे। मुगलसराय में जीआरपी के जवानों ने उनकी हालत ठीक नहीं देखी तो रोक लिया। गुरुवार को जीआरपी मुगलसराय के जवान अकीहीरो को लेकर सिगरा थाने पहुंचे। अकीहीरो के अनुसार रमीश ने उन्हें शराब में बेहोश करने वाला कोई पदार्थ मिलाकर दिया था। इस संबंध में सिगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि दर्ज कराए गए मुकदमे के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अकीहीरो शाम को ट्रेन से नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। दिल्ली में वे जापानी दूतावास की मदद से अपना पासपोर्ट और वीजा तैयार कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed