{"_id":"5a32e2914f1c1bee688c1ba5","slug":"91513284241-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबतपुर के पास बदमाशों ने कार लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबतपुर के पास बदमाशों ने कार लूटी
Updated Fri, 15 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरहुआ (वाराणसी)। बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबतपुर गांव के समीप बुधवार की देर रात पल्सर सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने ओमप्रकाश की इंडिका कार लूट ली। सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई लेकिन बदमाशों और कार का सुराग नहीं लगा।
जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना अंतर्गत खुटहनी गांव निवासी ओमप्रकाश शिवपुर थाना अंतर्गत छतरीपुर मुहल्ले में रहकर एक ट्रैवल एजेंसी में कार चलाता है। बुधवार की देर रात ओमप्रकाश कार से बाबतपुर से शहर की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर कार रुकवाई। कार रुकते ही ओमप्रकाश को तीनों पीटने लगे और धक्का देकर डिवाइडर पर गिरा दिया। इसके बाद एक बदमाश कार चलाते हुए और दो उसके पीछे बाइक से तेजी से शहर की ओर भाग निकले। ओमप्रकाश ने बताया कि कार में ही उसके दोनों मोबाइल होने के कारण सौ नंबर पर फोन नहीं कर सका। कुछ देर बाद गुजरे वाहन की मदद से वह हरहुआ पुलिस चौकी पर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। बड़ागांव पुलिस अज्ञात बदमाशोें के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।