{"_id":"5a075f5a4f1c1b156b8b54c5","slug":"91510432602-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में भी ‘क्लीन स्वीप’ करेगी भाजपा : पंकज सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में भी ‘क्लीन स्वीप’ करेगी भाजपा : पंकज सिंह
Updated Sun, 12 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि जिस प्रकार लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बाकी दलों का सफाया किया, वैसे ही निकाय चुनाव में भी भाजपा ‘क्लीन स्वीप’ करेगी। शनिवार को वे बड़ी पियरी स्थित साहित्यकार मनु शर्मा को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे। उनके पुत्र शरद शर्मा और हेमंत शर्मा से मुलाकात की। इसके बाद वे मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए।
‘अमर उजाला’ से हुई बातचीत में प्रदेश महामंत्री ने कहा कि नगर निगम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार पर जनता का विश्वास है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा सहित अन्य पार्टियों से जनता का विश्वास उठ चुका है।
जीएसटी के सवाल पर कहा कि सरकार ने जीएसटी में काफी रियायत दी है। सरकार जनता और व्यापारियों का दर्द समझती है। इस मौके पर अजय त्रिवेदी, आनंद मोहन यादव गुड्डू शंकर गिरी, संजय भारद्वाज आदि मौजूद रहे।