{"_id":"59de7d3a4f1c1b9f678b543d","slug":"91507753274-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिह्नित होंगे राजस्व वसूली में फिसड्डी एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिह्नित होंगे राजस्व वसूली में फिसड्डी एसडीएम
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने कम राजस्व वसूली पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए मंडल के चारों जिलों के डीएम को इसमें तेजी लाने की ताकीद की है। निर्देशित किया है कि राजस्व वसूली में फिसड्डी रहने वाले एसडीएम को चिह्नित कर तत्काल उनसे जवाब तलब करें। कम वसूली वाले संग्रह अमीनों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया जाए। बड़े बकाएदारों की चल-अचल संपत्ति अभियान चलाकर नीलाम की जाए। लंबित राजस्व वादों में प्रत्येक सप्ताह सुनवाई सुनिश्चित करें और भू-माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक भूमि कब्जामुक्त कराएं।
कमिश्नर बुधवार को अपने कार्र्यालय में राजस्व कार्यों एवं कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। भू-राजस्व वसूली की प्रगति ठीक न होने पर नाराजगी जताई। टॉप टेन बकाएदारों की रिपोर्ट प्रति माह देने के निर्देश दिए। वसूली में रुचि न लेने वाले अमीनों के खिलाफ कार्रवाई की हिदायत दी। कहा कि हर हाल में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व और बैंकों की बकाया वसूली में तेजी लाई जाए। कृषि, आवास, मत्स्य, कुम्हारी कलां एवं वृक्षारोपण के लिए भूमि आवंटन की कार्रवाई प्राथमिकता के तौर पर की जाए। बैठक में डीएम वाराणसी योगेश्वर राम मिश्र, डीएम जौनपुर सर्वज्ञराम मिश्र, डीएम चंदौली हेमंत कुमार, डीएम गाजीपुर बालाजी, एसएसपी वाराणसी आरके भारद्वाज, एसपी चंदौली संतोष कुमार सिंह सहित मंडल के जिलों के पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारियों सहित के अलावा विद्युत, व्यापार कर, परिवहन, मनोरंजन आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।