फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   900 guests came kashi from many countries in pravasi bhartiya sammelan

प्रवासी भारतीय सम्मेलनः पहले दिन विभिन्न देशों से 900 मेहमान पहुंचे काशी

Tue, 22 Jan 2019 12:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 22 Jan 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
900 guests came kashi from many countries in pravasi bhartiya sammelan
काशी पहुचे प्रवासी - फोटो : amar ujala
वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोमवार को पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री सहित कई देशों में भारतीय मूल के मंत्री व सांसदों का भारतीय परंपरा अनुसार स्वागत हुआ। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


प्रवासी अतिथियों का स्वागत परंपरागत तरीके से माला पहनाकर और तिलक लगाकर किया गया। स्वागत से सभी मेहमान भाव विभोर नजर आए। सोमवार को प्रवासी भारतीय दिवस में शामिल होने विभिन्न देशों के लगभग 900 मेहमान पहुंचे। आगमन हॉल के एक कोने में बनारस की मशहूर शहनाई बजाकर उनका स्वागत किया जा रहा था।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर स्कूल के दर्जनों छात्र छात्राएं तिलक रोली लगाकर मेहमानों की आरती उतारी। अतिथियों को दिए जा रहे किटबैग में आईडी कार्ड, होटल की बुकिंग, वाहन का डिटेल, कुंभ में जाने की जानकारी, पानी का थर्मस, पेन डायरी इत्यादि सामान मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह नौ बजे एयरपोर्ट पहुंचे। वहीं, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ दोपहर दो बजे पहुंचे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शाम छह आए। मलेशिया के सांसद बिगनेश्वरन, मलेशिया के मंत्री बाला सुब्रमण्यम अपने परिवार के साथ पहुंचे।

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार और लंदन के सांसद लॉर्ड राज लुंबा अपनी पत्नी के साथ दोपहर बाद तीन बजे पहुंचे। यूरोपी यूनियन की सांसद नीना गिल दोपहर एक बजे पहुंची। केन्या के सांसद डॉ. स्वरूप मिश्रा भी दोपहर एक बजे ही पहुंचे। उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह शाम छह बजे पहुंचे।

प्रवासी भारतीय मेहमानों ने बस रुकवाकर देखा लोकनृत्

प्रवासी भारतीय मेहमानों के स्वागत में उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग की ओर से सड़क किनारे जगह-जगह प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लोकनृत्य का भी आयोजन किया गया था। इसी प्रकार एयरपोर्ट के मुख्य द्वार पर आजमगढ़ का मशहूर धोबी नृत्य तथा अयोध्या का लोकनृत्य फरुवाही चल रहा था।

यह देख वहां से गुजर रहे मेहमान बस को रुकवाकर नृत्य देखा। नृत्य की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की। साथ ही कलाकारों संग सेल्फी भी ली। उधर, न्यूयॉर्क से आये मकरद अभ्यंकर (मूल निवासी पूना) 1992 से बाहर रह रहे हैं। कहा कि चार सालों में भारत बहुत बदल गया। साफ, सफाई व सड़कें बेहतर हुई हैं। अन्य देशों में भारत और भारतवासी दोनों का सम्मान बढ़ा है।

वहीं, काशी पहुंचे डॉ. स्वरूप आर मिश्रा 2017 से केन्या में सांसद हैं। मूल रूप से उड़ीसा के हैं। उन्होंने बताया कि वे भारत में फार्मास्यूटिकल कंपनी में इनवेस्ट करना चाहते हैं। इनका उद्देश्य पानी की बचत और गोवंशों का संरक्षण है।

इसी प्रकार 40 लोगों के दुबई से काशी पहुंचे सुरेंदर सिंह कंधारी ने बताया कि वे पिछले 40 वर्षों से दुबई में जाकर रह रहे हैं। आगे कहा कि भारत तेजी से विकास कर रहा है। सेंट फ्रांसिस्को से पहुंचे चंद्रू भ्रामरा 30 वर्ष से वहां रह रहे हैं। उन्होंने देश के विकास पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed