फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   90 members of Bharat Vikas Parishad left for Ujjain by Mahakal Express

Varanasi News: महाकाल एक्सप्रेस से उज्जैन रवाना हुए भारत विकास परिषद के 90 सदस्य

Mon, 09 Mar 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
90 members of Bharat Vikas Parishad left for Ujjain by Mahakal Express
भारत विकास परिषद काशी प्रांत के 90 सदस्य विश्व कल्याण और शांति की कामना के लिए महाकाल एक्सप्रेस से उज्जैन में धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुए। इस दौरान कैंट रेलवे स्टेशन के निदेशक अर्पित गुप्ता को सम्मानित किया गया। भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा के नेतृत्व में 4 दिवसीय धार्मिक यात्रा रविवार से शुरू हो गई। अजीत ने बताया कि भगवान महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर परिषद के सदस्य राष्ट्र, समाज और विश्व के कल्याण की प्रार्थना करेंगे। इस दौरान आरक्षण पर्यवेक्षक रिंकी सिंह, सुकृति मनीषी, अंकिता श्रीवास्तव और रीता यादव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुनील कपूर, ऋषि शुक्ला, सुमन अग्निहोत्री, विष्णु सेठ, सचिन अग्रवाल, विवेक तिवारी, मोना मेहरोत्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed