फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   9 gold medals for Ravi of Pratapgarh in Sampurnanand

संपूर्णानंद में प्रतापगढ़ के रवि को नौ स्वर्ण पदक

Sun, 19 Dec 2021 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
9 gold medals for Ravi of Pratapgarh in Sampurnanand
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह के लिए मेधावियों की सूची शनिवार की शाम को जारी की गई। इसमें 30 मेधवायों को 59 पदक दिए जाएंगे। प्रतापगढ़ के रवि कुमार जायसवाल को सर्वाधिक नौ स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। इसके अलावा महंत रामेश्वर पुरी स्वर्ण पदक सुदर्शन गौतम को मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मेधावियों की सूची पर आपत्तियां मांगी हैं।
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह तीन जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मेधावियों की सूची जारी की गई है। इसमें 20 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं और इसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजनाथ ने बताया कि 15200 विद्यार्थियों को प्रतीकात्म उपाधि वितरित की जाएगी। विश्वविद्यालय की सूची में प्रतापगढ़ के श्री बीएन मेहता संस्कृत महाविद्यालय के रवि कुमार जायसवाल को डॉ. गंगानाथ झा, रिपन सुवर्ण पदक, चंद्रशेखर शास्त्री बैकुंठनाथ शास्त्री सुवर्ण पदक, सवाई माधोसिंह रजत पदक, महामहोपाध्याय नारायण शास्त्री खिस्ते स्वर्ण पदक, विश्वविद्यालय पदक, महामंडलेश्वर पवहारी श्री सवामी बालकृष्णयति जी महाराज, पं. महादेव उपाध्याय स्वर्ण पदक, महाराजा डॉ. विभूति नारायण सिंह स्वर्ण पदक समेत नौ पदक मिलेंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के सौरभ शुक्ला को स्वार्मी धर्मानंद सुवर्ण पदक, डॉ. निगम शर्मा, महामंडलेश्वर पवहारी श्री सवामी बालकृष्णयति जी महाराज, सेठ जानकी प्रसाद पोद्दार समेत चार पदक मिलेंगे। इसके अलावा सच्चिदानंद पाठक को कैप्टन उमाकांत शुक्ल स्वर्ण पदक, शिवम चतुर्वेदी गंगामणि सुवर्ण पदक, रामजी लाल शास्त्री, अखिलेश्वर तिवारी को महामहोपाध्याय नारायण शास्त्री खिस्ते, मोहित को महाराजा कर्ण सिंह स्वर्ण पदक, श्री स्वामी कृष्णानंद महामंडलेश्वर स्वर्ण पदक, विश्वविद्यालय पदक, मंजूनाथ वमण्णा नाकाबी को विवेकानंद स्वर्ण पदक, महामंडलेश्वर पवहारी श्री सवामी बालकृष्णयति जी महाराज पदक, विकास कुमार पाठक को शेषमठ राम प्रपन्नाचार्य स्वर्ण पदक, चंद्रशेखर पांडेय रामकुंवर बांगड़ स्वर्ण पदक, श्री चंदन वहित्त माधोसिंह परमार स्वर्ण पदक, स्वामी माधवाचार्य स्वर्ण पदक, गौर गोपाल स्वामी को अन्नदा प्रसाद मुखर्जी स्वर्ण पदक,विश्वविद्यालय पदक, अशरफ अली को भगवान दास शोभालाल जैन, विश्वविद्यालय पदक, अंकित प्रकाश सिंह को राम प्रताप शास्त्री स्वर्ण पदक, कृतिका त्रिपाठी को मंगनीराम बागड़ स्वर्ण पदक, पं. दयाशंकर द्विवेदी पदक, संतोष भट्ट को काशिराज कांस्य पदक, आयुष शर्मा को वक्रतुंड शुक्ल स्वर्ण पदक, सौरभ शुक्ला को विश्वविद्यालय पदक, सुदर्शन गौतम- महामंडलेश्वर पवहारी श्री स्वामी बालकृष्ण यतीजी स्वर्णपदक, महंत रामेश्वरपुरी स्वर्ण पदक,विमल कुमार पोद्दार स्वर्ण पदक के अलावा शिवम चतुर्वेदी, मुकेश कुमार, जगतनयन बहुखंडी, सचिन कुमार तिवारी, माधव कुमार झा, ज्योति मेहता, सूरजभान सिंह को विश्वविद्यालय पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed