फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   88 thousand types of plants will be planted on the land of sages in Naimisharanya

Varanasi News: नैमिषारण्य में ऋ षियों की तपोभूमि पर लगेंगे 88 हजार तरह के पौधे

Wed, 04 Jan 2023 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
88 thousand types of plants will be planted on the land of sages in Naimisharanya
सीतापुर के नैमिषारण्य में 88 हजार ऋषियों की तपोभूमि पर 88 हजार तरह के पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है। यह पौधे औषधीय गुणों और पर्यावरण को शुद्ध करने वाले होंगे। संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला हुआ।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन के अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह ने पत्र भेजकर 88 हजार पौधों की की पहचान शास्त्रानुसार कराने के लिए विश्वविद्यालय से सहयोग की बात कही थी। प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, सीतापुर बृजमोहन शुक्ल ने एक पत्र भेजकर सहयोग की मांग की है। विद्वतजनों की समिति गठित की जा रही है जो कि 18 पुराणों में वर्णित 88 हजार ऋ षियों के तपोभूमि पर जो 88 हजार वृक्ष थे उनका अध्ययन/अन्वेषण कर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उत्तर प्रदेश शासन के सीतापुर नैमिषारण्य धाम को विकसित किया जाएगा। बैठक में प्रो हरिशंकर पांडेय, प्रो. हरिप्रसाद अधिकारी, प्रो. हीरककांति चक्रवर्ती, प्रो. विजय कुमार पांडेय, डॉ. रविशंकर पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed