फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   85 lamps lit in Lamhi on Munshi Premchand death anniversary in Varanasi

वाराणसी: मुंशी प्रेमचंद की पुण्यतिथि पर लमही में जले 85 दीप, एकल नाटिका के मंचन ने उकेरा प्रेमचंद का जीवन संसार

Fri, 08 Oct 2021 11:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 08 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
85 lamps lit in Lamhi on Munshi Premchand death anniversary in Varanasi
मुंशी प्रेमचंद। फाइल - फोटो : अमर उजाला।

मुंशी प्रेमचंद कr 85वीं पुण्यतिथि पर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र और प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। शाम को मुंशी जी के जीवन पर आधारित एकल नाटिका मेरी कहानी का मंचन भी हुआ। लमही में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहर के साहित्यकारों ने 85वीं पुण्यतिथि पर 85 दीप भी जलाए।

विज्ञापन


शुक्रवार को मुंशी प्रेमचंद की पुण्यतिथि पर आयोजित एकल नाटिका मेरी कहानी को दिनेश ने अपने अभिनय से जीवंत किया। नाटिका में मुंशी प्रेमचंद का जीवन और रचना संसार दर्शकों के सामने रखा गया। नाटिका निर्देशन अनूप अग्रवाल एवं संयोजन अष्टभुजा मिश्रा ने किया। नाटिका के समापन के बाद साहित्यकार डॉ. रामसुधार सिंह, डॉ. रचना शर्मा, डॉ. मंजरी पांडेय, इतिहासकार डॉ. कमलेश तिवारी, कला क्षेत्र से जुड़े विष्णु यादव, अजय गुप्ता, मनोज कुमार, शैज खान, प्रमोद मौर्य, राजीव, सुरेश चंद्र दुबे तथा ग्रामीणों ने 85 दीप जलाए। इस दौरान डॉ. सुभाष चंद्र यादव, डॉ. हरेंद्र नारायण सिंह, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, राजीव गौड़, वेद प्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed