फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   84 ghats of Kashi will be illuminated with seven lakh lamps on Dev Deepawali

देव दीपावली पर सात लाख दीयों से जगमग होंगे काशी के 84 घाट

Wed, 03 Nov 2021 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
84 ghats of Kashi will be illuminated with seven lakh lamps on Dev Deepawali
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने गंगा महोत्सव एवं देव दीपावली की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को मंडलीय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। बताया कि राजघाट पर तीन दिवसीय गंगा महोत्सव का आयोजन होगा। जो कि 17 से 19 तक चलेगा। 19 को देव दीपावली पर काशी के 84 घाट सात लाख दीयों से जगमग होंगे। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर गंगा में सुरक्षा के बंदोबस्त किए जाएंगे। निर्देशित किया कि नगर निगम के अधिकारी यह सुनिश्चित कराएं कि देव दीपावली के दौरान नावों पर क्षमता से अधिक सवारी न बैठे। नाविक संघों के साथ नगर आयुक्त बैठक करेंगे। जल पुलिस एवं एनडीआरएफ के अधिकारी नावों से पेट्रोलिंग करेंगेे।
विज्ञापन

गंगा महोत्सव एवं देव दीपावली के दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया। घाटों पर सफाई व्यवस्था और तिरंगा लाइटिंग, खराब लाइटों को ठीक कराने का निर्देश दिया। देव दीपावली का एलईडी स्क्रीनों पर सजीव प्रसारण होगा। बैठक में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सहित मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

गंगा पार एयर बैलून का उठाएं लुत्फ
वाराणसी। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने 17, 18 व 19 नवंबर को होने वाले हॉट एयर बैलूनिंग कार्यक्रम के संबंध में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। बताया कि हॉट एयर बैलूनिंग में कुल 11 बैलून होंगे। भारत के चार सहित यूके, पोलैंड, यूरोप सहित अन्य देशों के बैलून एवं पायलट रहेंगे। रोज 500 उड़ान होंगी। उड़ान के लिए 15 किमी सर्किल चिह्नित किया गया है। 7 किलोमीटर की उड़ान अधिकतम 10 हजार फीट पर होगी। 19 नवंबर को सायं गंगा उस पार रेत में हॉट एयर बैलून उड़ान भरेंगे। तीन दिनों तक सैलानियों के साथ ही स्थानीय इसका आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed