फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   राजातालाब में ओवर ब्रिज बनाने का काम शुरू

राजातालाब में ओवर ब्रिज बनाने का काम शुरू

Sun, 21 Apr 2019 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
राजातालाब में ओवर ब्रिज बनाने का काम शुरू
राजातालाब। राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजा तालाब में ओवरब्रिज बनाने का काम शनिवार को शुरू हो गया। ओवरब्रिज बनने से बाजार में जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

राजातालाब में बड़े वाहनों के चलते लोगों का सड़क पार करना मुश्किल था। सड़क पार करने के चक्कर में दर्जनों लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं। लोगों की सहूलियत के लिए ओवरब्रिज बनाया जाना है। बुधवार को काम की शुरुआत की गई। इस दौरान सड़क किनारे लगी दर्जनों दुकानें व ठेले वालों को निर्माण स्थल के पास से हटा दिया गया।
विज्ञापन

कचनार राजातालाब में बन रहे छठे लेन के गिरफ्त में आ रहे लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जबरन जमीन लेने की शिकायत की है। आरोप है कि भूमि उनके नाम से है। बावजूद इसे सड़क की बताई जा रही है। भूमि का सीमांकन करने आए अधिकारियों ने गलत रिपोर्ट लगा दी है। दिनेश यादव, वंश बहादुर उपाध्याय, पंचम हो, इंद्रजीत पटेल, दीपक सिंह, शिव कुमार सिंह, दिनेश सोनकर ने जिलाधिकारी को समस्याओं से अवगत करा कर जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर सर्विस लेन के किनारे दुकानें लगने से जाम लगा रहता है। शनिवार को दोपहर से जाम लगना शुरू हो गया और शाम होते-होते बाजार में जाम की गिरफ्त में आ गई। लोगों का कहना है कि पुलिस चौकी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही है। लेकिन पुलिस द्वारा जाम हटाने की कोई व्यवस्था नहीं की जाती है। दुकानदारों की मनमानी भी जारी है। इससे लोगों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed