{"_id":"5cb8d955bdec2213ef2d3d61","slug":"81555618133-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज काशी पहुंचेगी हनुमान ध्वजा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज काशी पहुंचेगी हनुमान ध्वजा यात्रा
विज्ञापन
वाराणसी। राम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव शुक्रवार को शहर में धूमधाम से मनाया जाएगा। कहीं हनुमान ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी, तो कहीं सुंदरकांड का पाठ और संगीतमय कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को हनुमान जन्मोत्सव को लेकर सबसे बड़ी हनुमान ध्वजा यात्रा भिखारीपुर से सुबह सात बजे निकाली जाएगी, जो संकटमोचन मंदिर पहुंचेगी। यह यात्रा गुुरुवार को ही मिर्जामुराद के रामसिंहपुर से शुरू हो चुकी है, जो शुक्रवार को काशी पहुंचेगी। वहीं संकट मोचन मंदिर में सुबह 6 बजे से हनुमान जी की पूजा और आरती की जाएगी, सुबह 7 बजे रामायण का पाठ रामकृष्ण मिशन की ओर से आयोजित होगा। शाम को श्रीराम चरित मानस पर प्रवचन होगा।
हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति की ओर से 15 दिवसीय यात्रा के 14वें दिन बृहस्पतिवार को प्रभातफेरी निकली। इसका शुक्रवार को समापन होगा। धर्म संघ से संकट मोचन मंदिर के लिए निकली प्रभात फेरी रवींद्र पुरी कॉलोनी दुर्गा मंदिर होते हुए संकट मोचन मंदिर पहुंची। जहां पर मंदिर में ध्वजा अर्पित की गई। यात्रा के दौरान सूर्योदय शास्त्री, श्याम सुंदर, पिंटू बंसल, दिनेश मिश्रा, संगीता, प्रियंका उपस्थित रहे।