{"_id":"5cb2469dbdec22140a176a49","slug":"81555187357-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी बदबूदार आ रहा है, साहब सुन नहीं रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी बदबूदार आ रहा है, साहब सुन नहीं रहे हैं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मौसम का पारा चढ़ते ही पानी को लेकर हाहाकार मचना शुरू हो गया है। कहीं पानी नहीं आ रहा है तो किसी वार्ड में पेयजल सप्लाई में सीवर का पानी आ रहा है। कई वार्डों में तो पेयजल में कीड़े भी निकल रहे हैं। तुलसीपुर, महमूरगंज, सिगरा के कई मोहल्लों में दूषित पानी के सप्लाई की शिकायतें सामने आई हैं। अधिकारियों के निर्देश के बाद भी पेयजल की आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा है।
शहर के वार्ड नंबर 32 सिगरा स्थित छोटी गैबी में कई दिनों से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। इलाके में लोगों की शिकायत है कि पेयजल मे कीड़े आ रहे हैं साथ ही पानी में बदबू भी है। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि जलकल संस्थान से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नागेंद्र यादव ने बताया कि पीने के पानी में कीड़े निकल रहे हैं। साथ ही पानी में बदबू भी है लेकिन जलकल के लोग कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। हमने जलकल के महाप्रबंधक और जेई से शिकायत भी की है कि पेयजल में कीड़ा और बदबू आ रहा है पर आज तक कोई जिम्मेदार व्यक्ति उसे ठीक करने नहीं आया। महेश प्रसाद ने बताया कि यदि छोटी गैबी, सिद्धगिरीबाग और सोनिया में ऐसे ही जल लोग पीएंगे तो पूरे इलाके में महामारी फैलने की संभावना है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जलकल लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है। यदि ऐसी स्थिति में कोई बीमार होता है तो उसके जिम्मेदार जलकल के महाप्रबंधक और जेई होंगे।