फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   होली के बाद सड़क के चौराहे बने कूड़ेदान

होली के बाद सड़क के चौराहे बने कूड़ेदान

Sat, 23 Mar 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
होली के बाद सड़क के चौराहे बने कूड़ेदान
वाराणसी। होली पर बिजली, पानी और सफाई की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने का दावा फेल नजर आया। होली के दूसरे दिन गलियों से लेकर सड़कों तक कूड़ा और गंदगी का अंबार नजर आया। सड़कों, गलियों और चौराहों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। चारों तरफ कचरा फैला हुआ है। होलिका की राख भी गलियों और सड़कों पर पसरी हुई है। कूड़ा घरों के बाहर जमा कचरे को छुट्टा पशु सड़क तक फैला रहे हैं, तो कहीं कचरेे को ही आग लगा दी गई है। होलिका दहन के बाद चौराहों पर राख और लकड़ियां पड़ी हुई हैं। कूड़े का उठान नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संभावना जताई जा रही है कि शनिवार को ही कूड़े का उठान होगा।
विज्ञापन

होली के बाद शुक्रवार को शहर की गलियां और सड़क के चौराहे कूड़ेेदान बन चुके हैं। शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने में कम से कम तीन दिन का समय लग सकता है और लोगों को गंदगी व दुर्गंध के बीच रहना होगा। होली में सफाई कर्मियों के छुट्टी पर जाने के कारण शहरी क्षेत्र में करीब 3500 मीट्रिक टन कूड़ा सड़क पर फैला हुआ है। बात करें कूड़े की तो नगरीय सीमा में रोजाना छह सौ मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है, जो पूरा नहीं उठ पाता है। बुधवार की शाम होलिका दहन के बाद से सड़कों, चौराहों और गलियों में राख व कूड़ा उसी तरह से बिखरा हुआ है।
विज्ञापन

शहर के लहुराबीर, जगतगंज, लंका, सारनाथ, भोजूबीर, पंचक्रोशी, पांडेयपुर, अकथा, पहड़िया, मैदागिन, कचहरी, चेतगंज, नदेसर, भिखारीपुर, चौकाघाट, महमूरगंज आदि के प्रमुख मार्गों पर होलिका की राख सड़क पर पड़ी है। कूड़ाघरों के बाहर कूड़ा-कचरा फैला हुआ है। हाल तो यह है कि कई जगहों पर लोगों ने कूड़े में आग भी लगा दी है। इसके चलते कई इलाकों में धुएं से भी लोग परेशान रहे। अपर नगर आयुक्त अजय कुमार सिंह ने बताया कि कल से कूड़ा उठान शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed