{"_id":"5c8eb59ebdec2214074bf227","slug":"81552856478-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा अपना दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा अपना दल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लोकसभा चुनाव में कृष्णा पटेल के नेतृत्व वाली अपना दल कांग्रेस के साथ मैदान में उतरेगी। अपना दल के पदाधिकारियों ने दावा किया है कि गोंडा और पीलीभीत सीट पर अपना दल के प्रत्याशी उतारने पर सहमति बन गई है। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल गोंडा से प्रत्याशी होंगी। इसके अलावा पीलीभीत सीट के लिए जल्द ही प्रत्याशी का चयन कर लिया जाएगा।
रविवार को वाराणसी के मीरापुर बसही कार्यालय पर बैठक कर प्रदेश में कांग्रेस एवं अपना दल के संयुक्त प्रत्याशियों को जिताने की रणनीति बनाई गई। जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल गोंडा से कांग्रेस एवं अपना दल की संयुक्त प्रत्याशी होंगी। उन्होंने कहा, अपना दल ने वाराणसी में कई बड़ी सफलताएं हासिल की है और अपना दल का एक मजबूत मतदाता वर्ग है। कांग्रेस और अपना दल के साथ लड़ने से वाराणसी में भाजपा के सामने नई चुनौती होंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर शुरू किए गए मैं भी चौकीदार अभियान से भाजपा कार्यकर्ता भी तेजी से जुड़ रहे हैं। वाराणसी के ज्यादातर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर मैं भी चौकीदार और अपने नाम के आगे चौकीदार लिखकर अभियान का हिस्सा बने हैं। लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा के मैं भी चौकीदार अभियान को वाराणसी भी धार मिल रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अभियान से जोड़ने के लिए कैंपेन चलाया। वाराणसी में राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी और अन्य पदाधिकारियों ने रविवार को सोशल मीडिया पर मैं भी चौकीदार को अपडेट किया। इसके बाद यहां के कार्यकर्ताओं में इस अभियान ने गति पकड़ी और देर शाम तक ज्यादातर लोग इसके हिस्सा बने।