{"_id":"5c4f4150bdec22271f341b2b","slug":"81548697936-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: भासपा को मिटाने का दम किसी में नहीं-AZAMGARH","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: भासपा को मिटाने का दम किसी में नहीं-AZAMGARH
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनिहारी (गाजीपुर)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा के लोग भासपा को मिटाने का सपना देख रहे हैं। शायद उन्हें नहीं पता है कि हम पार्टी में कार्यकर्ता नहीं बल्कि परिवार के सदस्य बनाते हैं। भाजपा अपने वादे से मुकर गई। चुनाव के समय फिर मंदिर याद आ गया। हम किसी भी हालत में पिछड़ों का अपमान नहीं सहेंगे। उन्होंने ये बातें क्षेत्र के ग्राम मोहब्बतपुर में जखनिया क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं
उन्होंने कहा कि सुभासपा ने भाजपा से समझौता करते हुए पिछड़ों एवं दलितों के मान-सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प लिया लेकिन सरकार में आने के बाद वह वादे से मुकर गई। अगर सरकार पिछड़ों, दलितों के आरक्षण में बढ़ोतरी नहीं करती है तो 2019 में खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहे। भाजपा के मंच से हमें सौदागर कहा जा रहा है। अगर कोई माई का लाल साबित कर देगा तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। कहा कि शिक्षा में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा देश से गई। पांच सौ करोड़ रुपये कुंभ में खर्च कर प्रदेश सरकार गरीबों के साथ धोखा कर रही है। नौजवानों को जब नौकरी एवं रोजगार मिलेगा, किसान को उसकी फसल के लागत का उचित मूल्य मिलेगा तब कहीं देश का कल्याण होगा।