फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सता नहीं, व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत

सता नहीं, व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत

Wed, 25 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सता नहीं, व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत
भदोही। आने वाले दिनों में अपना दल (एस) सबसे मजबूत पार्टी होगी। हम सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के पक्षधर है। ये बातें पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जवाहर लाल पटेल ने मंगलवार को पिपरिस डीह में पार्टी की जिला इकाई की समीक्षा बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि युवाओं में व्यवस्था परिवर्तन की ललक है। युवाओं को अपना दल (एस) बराबर का अवसर दे रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि पार्टी भदोही जनपद में तेजी से उभरी है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देशन में देश में महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम चल रहा है। इससे देश की महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ी हैं। जिला प्रभारी राजू पाल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल को विधान परिषद का सदस्य बनाकर भाजपा ने गठबंधन धर्म निभाया है। इसका हम स्वागत करते हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डीएम सिंह ने पार्टी की गतिविधियों और चलाए गए कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वे दूर दराज के ग्रामीण इलाकों में संचालित योजनाओं के प्रति जनजागरुकता अभियान चला रहे हैं। इससे ग्रामीणों का लाभ हुआ है। उमेश दूबे, लवकेश सिंह, माबूद अंसारी, विंध्यावासिनी, अल्ताफ, मो. जैद, बड़े बहादुर सिंह, नंद जायसवाल, गणेश, विपिन मिश्रा, अमित पांडेय, प्रीतम मौर्य, राजेश गौतम, आनंद वर्मा, सरोज साहू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed