फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   2.5 लाख में तय हुई थी हत्या की सुपारी

2.5 लाख में तय हुई थी हत्या की सुपारी

Tue, 17 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
2.5 लाख में तय हुई थी हत्या की सुपारी
वाराणसी। सारनाथ थाना अंतर्गत हृदयपुर की अंजनी पटेल की हत्या ढाई लाख रुपये के बदले में तय हुई थी। यह जानकारी सोमवार को गिरफ्तार इस मामले के मास्टर माइंड रमदत्तपुर निवासी प्रकाश पटेल ने पुलिस को दी। उसने बताया कि इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार किए गए उसके दोस्त रवि सोनकर और विशाल जिला जेल में निरुद्ध रोशन उर्फ किट्टू के पास मदद भी मांगने गए थे। अंजनी की हत्या की साजिश रचने वाले उसके अपने संबंधी ही हैं। प्रकाश के बयान के आधार पर पुलिस किट्टू के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है। वहीं, अंजनी के जिन संबंधियों पर पुलिस को साजिश रचने का शक है वो इधर-उधर छिपते फिर रहे हैं।
विज्ञापन

नौ अप्रैल की रात अंजनी पटेल के घर के सामने बदमाशों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया था। भागने के दौरान अपनी ही गोली से बदमाश रवि सोनकर घायल होकर प्रज्ञा अस्पताल में भर्ती हुआ तो भेद खुला। पुलिस ने रवि के साथ मनोज पटेल और विशाल उर्फ फूहर को गिरफ्तार किया। तीनों ने बताया कि वारदात का मास्टर माइंड प्रकाश है। उसने बदले में रुपये, मोबाइल और शराब देने की बात कही थी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह प्रकाश पहडि़या चौराहा से सवारी वाहन पकड़ने की फिराक में था तभी इंस्पेक्टर सारनाथ अखिलेश कुमार मिश्र ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अभी रमदत्तपुर के बाबू पटेल व अजय पटेल और लालपुर के किशन सोनकर की पुलिस को तलाश है। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रकाश से जानकारी मिली है कि इस मुकदमे में गिरफ्तार आरोपी जेल में निरुद्ध किट्टू से मिलने गए थे। साजिश रचने वालों में महिला के अपने सगे संबंधी ही हैं। विवेचना जारी है, सामने आए तथ्यों के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed