{"_id":"5ad4f7ee4f1c1b87098b4e39","slug":"81523906542-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 गांवों का मुख्यमंत्री समग्र गांव में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 गांवों का मुख्यमंत्री समग्र गांव में चयन
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना में जिले के 19 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में विकास एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता से किया जाएगा। प्रशासन की ओर से 24 विभागों को पत्र जारी कर एक सप्ताह में कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।
बसपा सरकार में आंबेडकर तो संचालित सपा सरकार में लोहिया गांव योजना की तर्ज पर योगी सरकार ने मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना से पिछड़े गांवों का विकास करेगी। शासन के निर्देश पर जिले के छह ब्लॉकों में गावों का चयन किया गया। इन गांवों में अब जल निगम, बिजली, पंचायत राज, समाज कल्याण समेत 24 विभागों की कल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता से प्रभावी की जाएंगी, साथ ही अलग से कई योजनाएं चलेंगी। प्रशासन की ओर से विभागीय अफसरों से कहा गया कि चयनित गावों में बजट की कमी हो तो उसका प्रस्ताव बनाकर भेजें। सबसे अहम बात यह है कि ग्राम पंचायत के राजस्व गांव के एक-एक मजरेवार विकास कराने का प्राविधान है। औराई ब्लॉक में दिघवट के डिघवट, कंसापुर के महराजगंज, ठेगीपुर, ज्ञानपुर में गजधरा के चककलूटी, अभोली के अमलिहरा, बौरीबोझ, ख्यौंखर, दशवतपुर, सागरपुर, सुरियावां में महदेपुर, मकनपुर, हरिहरपुर, भदोही में सनकडीह, पिपरिस, पिपरी, बरदहां, रजईपुर और डीघ में कुरमैचा, गुलौरी शामिल है। इन गावों में विद्युतीकरण, संपर्क मार्ग, आवास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पेंशन, स्वास्थ्य मिशन, वृक्षारोपण, मनरेगा, तालाबों के जीर्णोद्धार, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ भारत मिशन के कार्य प्रभावी ढंग से कराए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि जिले के 19 गांवों को मुख्यमंत्री समग्र गांव योजना में चयनित किया गया है। गांवों के विकास के लिए 24 विभागों को पत्र लिखकर कार्ययोजना मांगी गई है। कार्ययोजना मिलने पर जरूरी कार्य शुरू कराए जाएंगे।