{"_id":"5a4a98c44f1c1ba12d8bbd50","slug":"81514838212-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डायलिसिस के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डायलिसिस के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में डायलिसिस के लिए आने वाले मरीजों को अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में सोमवार को नई यूनिट खुलने के बाद अब एक साथ तीन मरीज डायलिसिस करा सकेंगे। पहले यहां एक मशीन ही थी, कुछ दिन पहले ही प्रदेश के विधि, न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी की ओर से दो और मशीन मिलने के बाद अब तीन मशीनों वाली इस नई यूनिट का सोमवार को राज्यमंत्री ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा के साथ उद्घाटन करने पहुंचे राज्यमंत्री ने कहा कि साल भर पहले तक यहां एक भी मशीन नहीं थी, इस वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। पिछले दिनों अस्पताल के दौरे के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल इसकी व्यवस्था करने का निर्देश दिया था। अब तीन मशीनों के आ जाने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. वीबी सिंह को यूनिट के सुचारु रुप से संचालन कराने का निर्देश दिया।