फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रभुनाथ सेंट्रल बार और नरेंद्र बनारस बार के अध्यक्ष

प्रभुनाथ सेंट्रल बार और नरेंद्र बनारस बार के अध्यक्ष

Fri, 15 Dec 2017 02:21 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
प्रभुनाथ सेंट्रल बार और नरेंद्र बनारस बार के अध्यक्ष
वाराणसी। प्रभुनाथ पांडेय सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और संजय कुमार सिंह दाढ़ी महामंत्री निर्वाचित हुए हैं जबकि बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री पद पर रजनीश कुमार मिश्रा ने जीत का परचम लहराया है। दोनों बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की मतगणना गुरुवार को एक साथ कराई गई। देर शाम चुनाव नतीजों की घोषणा होने के साथ ही विजयी पदाधिकारियाें के समर्थक खुशी से झूम उठे। विजयी प्रत्याशियों को उनके अधिवक्ता साथियों ने फूल-मालाओं से लाद दिया। ढोल-नगाड़े की थाप पर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत में जमकर आतिशबाजी भी हुई।
विज्ञापन

सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन के सभागार में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। सेंट्रल बार के अध्यक्ष पद पर प्रभुनाथ पांडेय ने एकतरफा जीत हासिल की। प्रभुनाथ को 2079 मत जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवपूजन सिंह गौतम को 816 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर निर्वाचित संजय कुमार सिंह दाढ़ी को 1934 मत जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी बृजेश कुमार मिश्रा को 1342 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के अनुभव के दो पद पर आनंद कुमार मिश्र व बबलू सिंह और 10 वर्ष से कम के अनुभव के दो पद पर अवनीश त्रिपाठी बब्बू व धनंजय कुमार पांडेय निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री प्रशासन चेग्वेवारा रघुवंशी, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय धर्मेंद्र कुमार सिंह पटेल, संयुक्त मंत्री प्रकाशन दुर्गेश प्रसाद त्रिपाठी और आय-व्यय निरीक्षक नागेश्वर प्रसाद सोनकर निर्वाचित हुए। प्रबंध समिति के 15 वर्ष से अधिक अनुभव के छह सदस्य पद पर अनिल श्रीवास्तव, आनंद पाठक, प्रेमचंद यादव, राजेश सिंह, शशिकांत दुबे और संदीप सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं, 15 वर्ष से कम अनुभव के छह सदस्य पद पर अनुपमा श्रीवास्तव, अभिनव त्रिपाठी, राजेश पांडेय, अशोक वर्मा, असित कुमार और प्रभाकर निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

उधर, बनारस बार के अध्यक्ष पद पर नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को 834 मत जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहन सिंह यादव को 747 मत मिले। महामंत्री पद पर रजनीश कुमार मिश्रा को 933 जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार शुक्ला को 635 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाठक चुने गए। उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के अनुभव के दो पद पर अमित कुमार सिंह व राघवेंद्र कुमार सिंह और उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम अनुभव के एक पद पर प्रवीण उपाध्याय निर्वाचित हुए। संयुक्त सचिव प्रशासन स्मिता यादव, संयुक्त सचिव पुस्तकालय सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और संयुक्त सचिव प्रकाशन सूर्य कुमार भारती निर्वाचित हुए। केएलके चंदानी, संजय सिंह, रमेश प्रसाद, अरुण शुक्ला, अखिलेश पांडेय, आनंद पाल, राहुल श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, संजय वर्मा और अतुल मिश्रा प्रबंध समिति के सदस्य चुने गए। आय-व्यय निरीक्षक पद पर उत्तीर्ण कुमार निर्विरोध चुने गए हैं जबकि कोषाध्यक्ष पद रिक्त है, जिसे नई कमेटी चुनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed