{"_id":"5a29a53d4f1c1b68678c07a2","slug":"81512678717-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगे की आकृति बना सैनिकों को दिया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगे की आकृति बना सैनिकों को दिया सम्मान
Updated Fri, 08 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज, परमानंदपुर में गुरुवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं और शिक्षिकाओं ने सम्मान के साथ तिरंगे का बैज लगाया। सैनिकों के लिए सहायता राशि भी जुटाई गई। यूजीसी और रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगे की आकृति बनाकर मनोरम दृश्य पेश किया। वहीं, ‘हम सब भारतीय हैं...’ गीत की प्रस्तुति से पूरा प्रांगण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
समारोह के मुख्य अतिथि एनसीसी 100 यूपी बटालियन के मेजर अरविंद सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की युवतियां कर्मठ बनें, राष्ट्र सेवा का व्रत लें, यही शहीदाें के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विशेष अतिथि डीके वैद्य ने सैनिकों के सम्मान में 5100 रुपये की सहायता राशि प्रदान की। वहीं, प्रबंधक अनिल कुमार जैन ने कहा कि जिला सैनिक कल्याण निगम को कॉलेज की ओर से 21,000 रुपये सहायतार्थ प्रदान किए जाएंगे। इस मौके पर छात्राओं ने कराते का प्रदर्शन भी किया। स्वागत प्राचार्य डॉ. कुमकुम मालवीय ने किया। संचालन पवन सिंह, विषय प्रवर्तन डॉ. आकाश और धन्यवाद ज्ञापन एनसीसी प्रभारी डॉ. उषा बालचंदानी ने किया। इस दौरान डॉ. आभा सक्सेना, डॉ. मृदुला, डॉ. आकृति, कमलेश दुबे, डॉ. अर्चना, डॉ. चंदा रानी, डॉ. सीमा, डॉ. प्रभाशंकर, डॉ. केएन यादव आदि मौजूद थे।