फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सपा, बसपा और कांग्रेस जला ट्रांसफार्मर

सपा, बसपा और कांग्रेस जला ट्रांसफार्मर

Fri, 24 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
सपा, बसपा और कांग्रेस जला ट्रांसफार्मर
वाराणसी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस जला ट्रांसफार्मर हैं। इन पार्टियों ने केवल परिवारवाद को बढ़ावा दिया। परिवार का भला किया, जनता का नहीं। गुुरुवार को चितरंजन पार्क के समीप पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कानपुर में चुनाव में ईवीएम की गड़बड़ी के सवाल पर कहा कि यह जांच का विषय है। कहा कि जहां बैलेट पेपर से वोटिंग हो रही है, वहां भी भाजपा की लहर है। पहले चरण में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त मतदान हुआ है।
विज्ञापन

इसके बाद केशव प्रसाद मौर्य ने चितरंजन पार्क से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क यात्रा की शुरुआत की। यहां से गोदौलिया, ज्ञानवापी चौराहा तक गए। यहां बाबा विश्वनाथ को नमन कर पंचक्रोशी में आयोजित सभा के लिए निकल गए। उधर, जनसंपर्क यात्रा चौक, नीचीबाग, मैदागिन, लोहटिया, कबीरचौरा होते हुए लहुराबीर स्थित आजाद पार्क तक गई। यहां चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क यात्रा में शामिल मेयर प्रत्याशी मृदुला जायसवाल और सभी पार्षद प्रत्याशियों पर रास्ते भर पुष्प वर्षा की। यात्रा में राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, पूर्व मेयर राम गोपाल मोहले, कौशलेंद्र सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह, मनीष कपूर, नवीन कपूर, शंकर गिरी, सलिल विश्नोई, संतोष सिंह, शोमनाथ विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed