फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू वीसी को बर्खास्त करने की मांग

बीएचयू वीसी को बर्खास्त करने की मांग

Wed, 04 Oct 2017 01:59 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू वीसी को बर्खास्त करने की मांग
वाराणसी। बीएचयू में 23 अक्तूबर को छात्र, छात्राओं एवं पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज की मजिस्ट्रेटी जांच में मंगलवार को भगत सिंह-अंबेडकर विचार मंच के बैनर तले तीन लोगों ने साक्ष्य उपलब्ध कराए। हालांकि इन्होंने अपना बयान दर्ज नहीं कराया। जांच अधिकारी एडीएम प्रशासन मुनींद्रनाथ उपाध्याय के तहसील दिवस में होने के नाते वे उनसे मुलाकात नहीं कर पाए। एडीएम प्रशासन कार्यालय में घटना के बारे में ज्ञापन सौंपकर उन्होंने बीएचयू कुलपति की बर्खास्तगी की मांग की।
विज्ञापन

साक्ष्य प्रस्तुत करने वालों में बीएचयू के पूर्व छात्रनेता सुनील यादव के अलावा ट्रेड यूनियन नेता एसपी राय और एडवोकेट राजेश यादव शामिल थे। इन्होंने जेके महिला हॉस्टल की वार्डन के अलावा छात्राओं पर पुरुष पुलिस कर्मियों-सुरक्षा कर्मियों द्वारा किए गए लाठीचार्ज से संबंधित वीडियो और समाचार पत्र में प्रकाशित सामग्री प्रस्तुत की। ज्ञापन के जरिए इन्होंने महामना की मूर्ति पर कालिख पोतने के प्रयास को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से फैलाई गई अफवाह बताया। कहा कि मामले की जांच कर विश्वविद्यालय के कुलपति, पीआरओ और उनके संरक्षण प्राप्त छात्र समूह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। निर्दोष छात्रों पर से मुकदमे वापस लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed