{"_id":"59580acb4f1c1bec5b8b4b88","slug":"81498942155-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ कोटे निरस्त, 45 हजार जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ कोटे निरस्त, 45 हजार जुर्माना वसूला
Updated Sun, 02 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आराजीलाइन। अनियमितता बरतने पर प्रशासन ने आराजीलाइन और सेवापुरी ब्लॉक की सरकारी राशन की दूकानों में अनियमितताएं मिलने पर पांच दर्जन से ज्यादा कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। आठ कोटेदारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं जबकि 54 कोटेदारों से 45 हजार रुपये का जुर्माना वसूली गया है।
तहसील प्रशासन को सरकारी राशन की दूकानों में घटतौली और कालाबाजारी समेत तमाम तरह की अनियमिताओं की शिकायतें मिली थीं। इस पर एसडीएम राजातालाब डॉ. नीता यादव ने आपूर्ति विभाग को जांच करने का निर्देश दिया था। क्षेत्रीय आपूर्ति अधिकारी श्याम मोहन सिंह ने बताया कि पिछले महीने अभियान चला कर दोनों ब्लॉकों की दूकानों की जांच की गई थी। जांच के दौरान खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ियों के साथ ही मिट्टी का तेल समय पर न उठाने, रेट बोर्ड और स्टॉक रजिस्टर ठीक न रखने के मामले पाए गए थे। जांच के बाद उन्होंने शनिवार को अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम ने आराजीलाइन ब्लॉक के बसंतपुर, बेनीपुर, देउरा और पयागपुर समेत चार गांवों के कोटे का लाइसेंस निरस्त कर दिया। वहीं, सेवापुरी के करधना, जगापट्टी, अर्जुनपुर, इसरवार, मड़ैया, हाथी और बरकी समेत आठ दूकानों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं। इसके अलावा सेवापुरी के 51 और आराजीलाइंस के तीन कोटेदारों पर 45 हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया है।