फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   8 students of Tibetan University crack CTET

Varanasi News: तिब्बती विश्वविद्यालय के 8 विद्यार्थियों ने सीटेट में पाई सफलता

Thu, 02 Apr 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
8 students of Tibetan University crack CTET
केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के आठ विद्यार्थियों ने सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट (सीटेट) में सफलता पाई। ये सभी विद्यार्थी विवि के शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र से जुड़े हैं। इनकी सफलता को लेकर विवि के कुलपति समेत अन्य शिक्षकों ने बधाई दी। सीटेट का परिणाम पिछले दिनों जारी होने के बाद विद्यार्थी उत्साहित हैं। तिब्बती प्रशिक्षण संस्थान के सफल विद्यार्थियों में तेनजिंग दोमा, तेनजिंग चोजांग, रिनचेन ग्यासेन, कोंचोक दोर्जे, स्टेंजिंग मिगमार, सोनम आंगमो, सेवांग के नाम हैं। सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कुलपति प्रो. वांगचुक दोर्जे नेगी ने कहा कि विद्यार्थियों की इस सफलता में उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने बताया कि विवि में शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने सीटेट क तैयारी कराई। कुलसचिव डॉ. सुनीता चंद्रा ने तिब्बती छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षक शिक्षण केंद्र के मुख्य समन्वयक प्रो. यूसी सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत और संस्थान के शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed