फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   राबर्ट्सगंज में पड़े 58.10 फीसद वोट

राबर्ट्सगंज में पड़े 58.10 फीसद वोट

Sun, 19 May 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में पड़े 58.10 फीसद वोट

विज्ञापन

सोनभद्र। राबटर्सगंज संसदीय क्षेत्र के लिए जिले में शनिवार को हुए मतदान में इस बार भी वोटरों ने उत्साह बरकरार रखा। इस बार 58.10 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। स्वीप की तरफ से लगातार जागरूकता अभियान के दावे के बावजूद 60 प्रतिशत से अधिक मतदान की उम्मीद तो पूरी नहीं हो सकी, लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में 54 फीसदी ही मतदान हुआ था और इस बार चार फीसदी ज्यादा मतदान हुआ है। विधानसभा में सबसे कम वोट ओबरा विधानसभा में 50.61 फीसदी मत पड़ा। विधानसभा में सबसे अधिक वोट घोरावल में 62.19 फीसदी वोट डाले गए। कई जगह वोटिंग की समय सीमा समाप्त होने से पहले ही सन्नाटा पसर गया तो कई जगह निर्धारित समय के बाद भी देर तक वोटरों की कतार लगी रही।

प्रशासनिक-पुलिस अमला मतदान को लेकर अलसुबह से ही सक्रिय बना रहा। कहीं तेज तो कहीं धीमी गति से मतदान की शुरुआत हुई। नौ बजते-बजते वोटरों ने रफ्तार पकड़ ली। इस समय तक राबटर्सगंज और दुद्धी विधानसभा में 11 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे। वहीं घोरावल में नौ, ओबरा विधानसभा में महज 8.07 प्रतिशत ही मत पड़े थे। 11 बजते-बजते राबटर्सगंज विधानसभा क्षेत्र 25.50 प्रतिशत मत के साथ सबसे आगे निकल गया। घोरावल में 24.80, दुद्धी में 22.95, ओबरा में 18 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। एक बजे तक यह आंकड़ा राबटर्सगंज विधानसभा में 41.27, दुद्धी में 41.17, घोरावल में 38, ओबरा में 35.67 प्रतिशत पहुंच गया। तीन बजे तक के आंकड़ें में दुद्धी 50.25 प्रतिशत मत के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया। वहीं राबटर्सगंज में 49 प्रतिशत, घोरावल में 48 प्रतिशत, ओबरा में 40.20 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। पांच बजते-बजते राबटर्सगंज में 55.28, दुद्धी में 58.92 घोरावल में 54.80, ओबरा में 45.04 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे। छह बजे तक के आंकड़े में अंतिम रूप से राबटर्सगंज विधानसभा में 56.72, दुद्धी में 59.59, घोरावल में 62.19, ओबरा में 50.61 और चकिया विधानसभा में 61.37 फीसदी मतदान हुआ। उधर, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने जिला मुख्यालय के साथ ही दुर्गम तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जाकर वोटिंग की स्थिति जानी। नगवां और चतरा ब्लाक के दर्जनों बूथों का जायजा लिया। जय ज्योति इंटर कालेज चुर्क मेें स्थापित सखी/महिला बूथ, आदर्श इंटर कालेज राबटर्सगंज स्थित आदर्श बूथ का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। वहीं मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल मिर्जापुर आनंद कुमार सिंह और डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव ने ईवीएम जमा कराए जाने के व्यवस्था का निरीक्षण किया। प्रेक्षक सामान्य डॉ. गोडाला किरन कुमार, प्रेक्षक पुलिस संजय ठाकुर भी चुनाव पर पूरी निगाह रखें हुए थे।
विज्ञापन

---
इनसेट......
एक नजर.......
1962 44.06 फीसद
1967 49.49 फीसद
1971 36.25 फीसद
1977 51.77 फीसद
1980 49.22 फीसद
1994 48.41 फीसद
1989 47.21 फीसद
1991 46.56 फीसद
1996 45.54 फीसद
1998 54.81 फीसद
1999 52.31 फीसद
2009 48.99 फीसद
2014 54.00 फीसद
2019 58.10 फीसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed