{"_id":"5cbe16e4bdec22144a274922","slug":"71555961572-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार सपा ने डॉ. संजय चौहान पर लगाया दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार सपा ने डॉ. संजय चौहान पर लगाया दांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर(चंदौली)। चंदौली सीट पर सपा-बसपा गठबंधन की ओर से डॉ. संजय चौहान की उम्मीदवारी पर मुहर लगने के बाद अटकलों का दौर खत्म हो गया। अब इस सीट से भाजपा, कांग्रेस-जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी पहले ही घोषित हो चुके हैं। भाजपा से यहां वर्तमान सांसदा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय चुनाव मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस के चुनाव निशान पर पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी शिवकन्या कुशवाहा जन अधिकार पार्टी की उम्मीदवार हैं। डॉ. चौहान गाजीपुर जिले के जंगीपुर के रहने वाले हैं।
चंदौली सीट गठबंधन से सपा के खाते में आने के बाद पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, पूर्व विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव का नाम टिकट के दावेदारों में प्रमुखता से चल रहा था। इसी बीच प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सिंह को भी यहां से चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेजी से चली। बावजूद इसके सोमवार की देर शाम डॉ. चौहान के नाम की घोषणा कर दी गई। अचानक आए डॉ. चौहान के नाम ने सबको चौंका दिया।
विज्ञापन
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि स्थानीय नेताओं की खींचतान और जातिगत समीकरण को देखते हुए सपा ने डॉ. चौहान को चुनाव मैदान में उतारा है। वैसे डॉ. चौहान का नाम घोसी सीट से भी चला था लेकिन वहां से बसपा कोटे से अतुल राय को टिकट मिलने के बाद डॉ. चौहान को समायोजित करना पार्टी के लिए जरूरी हो गया था।
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा कि पार्टी का निर्णय स्वीकार है। गठबंधन प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीत मिलेगी। जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने भी डॉ. चौहान के उम्मीदवार होने की पुष्टि की।
----फोटो------
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव समर्थकों का हंगामा
सोमवार देर रात नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद रामकिशुन को टिकट नहीं दिए जाने पर हंगामा किया। पूर्व सांसद समर्थकों नें संजय चौहान वापस जाओ और रामकिशुन जिंदाबाद के नारे लगाए। नियामताबाद ब्लाक प्रमुख महेंद्र पासवान के साथ समर्थकों ने कुर्सी भी तोड़ दी। सड़क पर भी कुछ देर हंगामा और नारेबाजी के बाद रामकिशुन समर्थक लौट गए।