{"_id":"5cae57b8bdec2214586c4971","slug":"71554929592-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनेकता में एकता की दिखी झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनेकता में एकता की दिखी झलक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से आयोजित अंतर रेलवे सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम दिन डीरेका में लघु भारत की छवि जीवंत हुई। बुधवार को रेलवे के विभिन्न जोन से आए हुई टीमों ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके अंतर्गत राजस्थानी, छत्तीसगढ़ी, कोली डांस तेलंगाना, धमाल भंगड़ा और पंजाबी संस्कृति के विभिन्न नृत्य की धूम मची। अंत में विशेष प्रस्तुति के अंतर्गत गोवा के संस्कृति को समेटे समई नृत्य को पेश किया गया।
द्वितीय चरण में महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे राजीव अग्रवाल व महाप्रबंधक रश्मि गोयन डीजल रेल इंजन कारखाना ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया। सुगम गायन पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पंकज बंडू जाधव (आईसीएफ) को प्राप्त हुआ और द्वितीय स्थान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गौरव पाठक को मिला।
इसी प्रकार महिला वर्ग में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पुष्पा त्रिपाठी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ और पूर्वोत्तर रेलवे की शुभश्री दाम को द्वितीय मिला। एकल नृत्य में चितरंजन रेल इंजन कारखाना की मौसमी साहा को प्रथम स्थान और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की माहेश्वरी प्रधान को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। समूह नृत्य प्रतियोगिता में पूर्व तटीय रेलवे भुवनेश्वर को प्रथम स्थान तथा पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर को दूसरा स्थान मिला। राजीव अग्रवाल ने सबका का स्वागत करते हुए कहा कि अंतर रेलवे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन एक ऐसा मंच है जो रेलवे कर्मचारियों को अपनी कला निखारने का मौका देता है।