{"_id":"5ca12222bdec2258a54328b6","slug":"71554063906-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाशी में देसी पिस्टल के साथ डॉक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाशी में देसी पिस्टल के साथ डॉक्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले भर में रोजाना पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है। इस क्रम में रविवार को मंडुवाडीह पुलिस ने शौक में देसी पिस्टल और कारतूस लेकर घूम रहे एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया और एक व्यक्ति से एक लाख 63 हजार रुपये जब्त किया। वहीं, रामनगर में एक लाख 50 हजार रुपया जब्त किया गया लेकिन कागजात दिखाने पर छोड़ दिया गया। इस बीच जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रोजाना की भांति सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के साथ पुलिस ने रूट मार्च जारी रहा।
मंडुवाडीह चौराहा पर शाम के समय पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार रोहनिया निवासी हंसराज यादव के पास पुलिस ने एक लाख 63 हजार रुपया बरामद किया। कागज न दिखा पाने पर पुलिस रुपया जब्त कर हंसराज से पूछताछ कर रही है। इसी दौरान बिहार के मूल निवासी और कंचनपुर के सूर्या अपार्टमेंट में रहने वाले डॉ. एके राय के पास से पुलिस ने देसी पिस्टल और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मंडुवाडीह संजय त्रिपाठी ने बताया कि डॉ. एके राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में डॉ. एके राय ने पुलिस को बताया कि गांव में पिता के पास पिस्टल रखी हुई थी तो शौक में उठा लाया। उधर, रामनगर क्षेत्र में सीओ कोतवाली बृजनंदन राय के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान इंस्पेक्टर रामनगर अनूप कुमार शुक्ला ने बाइक सवार युवक को एक लाख 50 हजार रुपये के साथ पकड़ा। युवक की सूचना पर पहुंचे फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस को कागजात दिखाया तो पैसे के साथ उसे छोड़ दिया गया।
जिले भर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने 23 चार पहिया वाहनों से काली फिल्म उतरवाई और 10 वाहनों से राजनीतिक दलों के झंडे उतरवाए। इसके साथ ही पांच वाहन सीज कर 226 वाहनों का चालान किया गया और 25900 रुपया जुर्माना वसूला गया।