फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ‘बूथ को ही समझें अपनी लोकसभा’

‘बूथ को ही समझें अपनी लोकसभा’

Mon, 01 Apr 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
‘बूथ को ही समझें अपनी लोकसभा’
वाराणसी। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में बूथों को मजबूत करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को पार्टी के लोकसभा समन्वयक राहुल त्रिपाठी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। कहा- बूथ को ही अपनी लेकसभा समझकर तैयारी करें। जिला, महानगर और बूथ कार्यकर्ताओं की अलग-अलग बैठकों के दौरान उन्होंने वाराणसी लोकसभा का फीडबैक लिया।
विज्ञापन

लोकसभा समन्वयक ने पार्टी पदाधिकारियों को बूथों की जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही अंतिम कार्यकर्ता से सीधा संवाद करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी अपने बूथ को ही अपनी लोकसभा समझकर तैयारियां करे। उम्मीदवार के सवाल पर उनका कहना था कि जल्द ही हाईकमान की ओर से इसकी घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को बादशाहबाग कालोनी में धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया। गुलाब की पंखुड़ियों और अबीर-गुलाल से उन्होंने एक दूसरे के साथ जमकर होली खेली। सांस्कृतिक आयोजन में कलाकारों ने भक्ति गीत, भजन के साथ ही होरी और चैती से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान पूर्व विधायक अजय राय, जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, सीताराम केशरी, शैलेंद्र सिंह, प्रो. सतीश राय, सतीश चौबे, मनीष चौबे, रमजान अली, पूनम कूंडू, बैजनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed