फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर निकाला जुलूस

न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर निकाला जुलूस

Sat, 02 Mar 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर निकाला जुलूस
वाराणसी। बस्ती की कचहरी में अधिवक्ता जगनारायण यादव की हत्या के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए दीवानी कचहरी और कलेक्ट्रेट परिसर मे जुलूस निकाला। सभी पुलिस और प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए डीएम पोर्टिको पहुंचे। साथ ही, अपनी मांगों के समर्थन में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा। ज्ञापन के जरिए हमलावरों की अविलंब गिरफ्तारी और परिजनों को 50 लाख की सहायता राशि, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और कचहरी परिसर की सुरक्षा मुकम्मल करने की शासन से मांग की गयी है।
विज्ञापन

उधर, इससे पहले अधिवक्ता घनश्याम मिश्रा के प्रस्ताव पर बनारस और सेंट्रल बार की संयुक्त बैठक हुई। संक्षिप्त चर्चा के बाद साधारण सभा ने दिन भर न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया। सभा और जुलूस में बनारस बार के अध्यक्ष राजेश मिश्र व महामंत्री विनोद पांडेय, सेंट्रल बार के महामंत्री बृजेश मिश्र, बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय, राजीव गोस्वामी, रेनू कुरैशी, रेखा पटेल, राजा आनंद ज्योति, संजय दाढ़ी, कन्हैया पटेल आदि अधिवक्ता रहे। अंत में अधिवक्ताओं ने शहीद विशाल कुमार पांडेय की शहादत को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

जिला जज जयशील पाठक ने शनिवार की शाम कचहरी परिसर की सुरक्षा समिति की आपातकालीन बैठक बुलाई है। यह बैठक बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय के प्रत्यावेदन पर बुलायी गयी है।नित्यानंद राय ने शुक्रवार को जिला जज से मुलाकात की। बताया कि मौजूदा समय में बनारस कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त है। वादकारी और वकील बगैर रोकटोक के वाहन लेकर कचहरी परिसर में आते और जाते हैं। इसी लापरवाही की वजह से कचहरी में आतंकवादियों ने बम विस्फोट किया था। नित्यानंद ने जिला जज से मांग की है कि कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के अधिवक्ताओं ने बस्ती जिले में वकील की हत्या को लेकर गुस्से में हैं। अधिवक्ताओं ने बैठक में कहा कि दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या की जा रही है और पुलिस प्रशासन मौन है। वकीलों ने मृत अधिवक्ता के परिवार को आर्थिक मदद की मांग की। इसके बाद शोक श्रद्धांजलि कर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान यहां पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष छेदी लाल यादव, महामंत्री प्रदीप सिंह, उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश दुबे, पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह, सर्वजीत भारद्वाज, नंदकिशोर, विजय कुमार पांडे आदि उपस्थित थे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए विशाल पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed