फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आरक्षण का विभाजन नहीं हुआ तो छोड़ देंगे गठबंधन

आरक्षण का विभाजन नहीं हुआ तो छोड़ देंगे गठबंधन

Mon, 25 Feb 2019 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
आरक्षण का विभाजन नहीं हुआ तो छोड़ देंगे गठबंधन
वाराणसी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो भाजपा के साथ गठबंधन जारी रखने पर विचार किया जाएगा। पिछड़ों के 27 प्रतिशत आरक्षण का वर्गीकरण नहीं किया गया और प्रदेश में शराबबंदी नहीं हुई तो हमारी राह भाजपा से जुदा हो जाएगी। हालांकि उनका कहना यह भी है कि 26 फरवरी को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद इस बारे में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को कटिंग मेमोरियल स्कूल में सुभासपा के अति पिछड़ा अति दलित अधिकार महारैली में बतौर मुख्य अतिथि राजभर भाजपा पर खूब बरसे। कहा, लोकतंत्र में गरीबों की आवाज दबाने की जब-जब कोशिश हुई, सरकारों का पतन हुआ है। भाजपा ने हमारे सहयोग से यूपी में सरकार बना ली लेकिन गरीबों का हक देने की हमारी मांग की अनसुनी की जा रही है। शराबबंदी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गुुजरात, बिहार समेत सात राज्यों में शराबबंदी है तो यूपी में इसे क्यों नहीं बंद किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात मॉडल लागू करने को कहा था लेकिन वह इसे भूल गए।
विज्ञापन

पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि हमारी बातें नहीं मानी गईं तो हम यूपी में अकले ही 80 सीट पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस को मुर्दा बताते हुए कहा कि यह लोग केवल दो सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस ने जमकर लूटा है। अब इनको मौका नहीं दिया जाएगा। जनता ने भी अपने नेता का हाथ उठाकर समर्थन किया और कहा कि हम आपके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह ने कहा कि यूपी में गरीबों के लिए पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश अब प्रकाश बन चुके हैं, यह सरकार को समझना होगा। उन्होंने कहा कि हम भाजपा से लोकसभा की पांच सीट मांगकर गुनाह नहीं कर रहे हैं। बात नहीं मानी गई तो पार्टी कार्यकर्ता इसके लिए दबाव बनाएंगे।

इस दौरान अजगरा विधायक कैलाश सोनकर, रामकोला विधायक रामानंद बौद्ध, जखनिया विधायक त्रिवेणी राम, मंडल अध्यक्ष रमेश राजभर, विनोद सिंह टीटी, दिनेश देव राजभर, दुर्गाराजभर, सिद्धार्थ राजभर, नित्यानंद पांडेय, राजेश यादव, श्रीलाल यादव, राजेंद्र पटेल आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed