फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जिले के 39 किसानों को मिला प्रमाणपत्र, खिले चेहरे

जिले के 39 किसानों को मिला प्रमाणपत्र, खिले चेहरे

Mon, 25 Feb 2019 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
जिले के 39 किसानों को मिला प्रमाणपत्र, खिले चेहरे
वाराणसी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 39 किसानों को योजना का प्रमाणपत्र मिला। इसमें काशी विद्यापीठ ब्लाक, सेवापुरी, चोलापुर, दानगंज और राजातालाब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसानों को अधिकारियों ने प्रमाणपत्र सौंपे। बता दें कि पूरे जिले से योजना के तहत 28348 किसानों का चयन हुआ। इनके खाते में दो हजार रुपये भेजे जाएंगे। मौजूद किसानों के मोबाइल पर भुगतान आने का संदेश मिला लेकिन रकम खाते में नहीं पहुंची। विभागीय अधिकारियों ने जल्द ही भुगतान का संदेश आने की बात कही।
विज्ञापन

रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा गोरखपुर में किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया गया। कलेक्टरी फार्म स्थित कृषि भवन परिसर में लगे एलईडी वैन द्वारा किसानों को कार्यक्रम दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों की उपस्थिति कम रही। हालांकि उपनिदेशक कृषि डॉ. राजीव कुमार ने इससे पूरी तरह से इंकार किया। इस दौरान रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, संयुक्त निदेशक कृषि एसी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नौ किसानों को मिला प्रमाणपत्र
-काशी विद्यापीठ विकास खंड के नौ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का प्रमाणपत्र रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने दिया। रामपुर गांव के अजय कुमार सिंह, लखनपुर के अजीत कुमार पटेल, सगहट के रामचंद्र, सुल्तानपुर की द्रोपदी देवी, मिसिरपुर के अमरनाथ गिरी, मड़ौली के बाबूलाल, फुलवरिया के धन्नू लाल, घमहापुर के रामबली सिंह व सभईपुर के राम प्यारे मिश्रा शामिल थे। सेवापुरी विकास खंड सभागार में जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह व बीडीओ ने नौ किसानों को प्रमाणपत्र वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगापुर में जिलाधिकारी के हाथों किसान सम्मान निधि का प्रमाण पत्र पाने वालों में विकासखंड आराजी लाइंस के आनंद दुबे, आनंद कुमार, अशोक गिरी, रमेश, अजय मौर्या, अजय कुमार, अभिषेक तिवारी, अलगू राम, अमरावती देवी एवं अखिलेश सिंह शामिल रहे।

चोलापुर ब्लाक सभागार में चंदौली सांसद के प्रतिनिधि पंकज त्रिपाठी ने दस किसानों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। रामपुर के अलगू यादव, देवराई के अमरनाथ यादव, बरजी के बच्चेलाल, पहाड़पुर की आंचल देवी, जरियारी के अभिमन्यु चौहान, मोहनीडीह की आरती, बेहुअन की दुर्गा देवी, कपिसा के अलगू चौहान, मोहनदासपुर के अहकू राम, भिदुर के दयाशंकर यादव को प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed