फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ब्लैक मेल करने का आरोप-SONBHADRA

ब्लैक मेल करने का आरोप-SONBHADRA

Sun, 24 Feb 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
ब्लैक मेल करने का आरोप-SONBHADRA
रेणुकूट (सोनभद्र)। विद्युत वितरण खंड पिपरी के अवर अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह ने एक राजनीतिक दल की स्थानीय महिला नेता पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड समेत अन्य उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में जेई ने महिला नेता पर 15 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि खुद को एक राजनीतिक दल की महिला प्रकोष्ठ की जिला सचिव कहने वाली रेणुकूट की महिला ने मुझसे 15 हजार रुपये चंदा मांगा। इनकार करने पर वह प्रभाव का इस्तेमाल कर मुझे परेशान कर रही है। आए दिन किसी उपभोक्ता की शिकायत लेकर विभाग में मेरे खिलाफ पत्राचार कर शिकायत करती रहती है और मुझे ट्रांसफर और निलंबन के लिए धमकाया जाता है। साक्ष्य के तौर पर जेई ने महिला की काल रिकॉर्डेड सीडी भी संलग्न की है। जेई ने प्रकरण की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। आरोपी महिला का कहना है कि जेई के कार्यों की शिकायत विभाग के उच्चाधिकारियों से की थी। इसलिए जेई झूठा आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed