फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अग्रसेन कॉलेज की आठ हजार छात्राओं को मिलेगी डिग्री

अग्रसेन कॉलेज की आठ हजार छात्राओं को मिलेगी डिग्री

Tue, 07 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
अग्रसेन कॉलेज की आठ हजार छात्राओं को मिलेगी डिग्री
वाराणसी। अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की आठ हजार छात्राओं की डिग्रियां मिलने का रास्ता साफ हो गया है। चार साल से कॉलेज की स्वायत्तता विस्तारण पर फैसला न होने के कारण महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रशासन ने डिग्री रोकने का निर्णय लिया था। छह अगस्त को यूजीसी की ओर से कुलपति को भेजे पत्र में स्वायतत्ता विस्तार होने तक कॉलेज की स्वायत्ता जारी रखने की बात कही गई है।
विज्ञापन

अग्रसेन कॉलेज की ओर से बुलानाला और परमानंदपुर परिसर में स्नातक, स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में हर साल करीब तीन हजार छात्राओं का दाखिला होता है। स्नातक-स्नातकोत्तर कर हर साल औसतन दो हजार छात्राएं पास होकर निकलती हैैं। स्वायतशासी कॉलेज होने की वजह से प्रवेश और परीक्षा की जिम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन की होती है लेकिन डिग्री काशी विद्यापीठ देता है।
विज्ञापन

2013 तक कॉलेज की स्वायतत्ता होने की वजह से कुछ परेशानी नहीं हुई लेकिन विस्तारण पर फैसला न होने से विश्वविद्यालय ने सत्र 2014-15 से 2017-18 तक के बीच पास होने वाली छात्राओं की डिग्री देने से मना कर दिया था। अमर उजाला ने अपने 12 जुलाई के अंक में छात्राओं की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय और यूजीसी तक कार्रवाई शुरू हुई। लिहाजा छह अगस्त को यूजीसी के संयुक्त सचिव सुरेंद्र सिंह ने कुलपति को भेजे पत्र में स्वायत्तता विस्तार होने तक कॉलेज की स्वायत्तता जारी होने और इस आदेश के अनुपालन में तत्काल कार्रवाई करने को कहा है। इसकी कॉपी कुलसचिव और कॉलेज के प्राचार्य को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed