{"_id":"5acfb68d4f1c1b0d388b4bd3","slug":"71523562125-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। बारिश के चलते जहां किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा, वहीं बिजली आपूर्ति भी चरमरा गई। भदोही नगर की बिजली पूरी रात गुल रही। इससे तकरीबन 40 हजार की आबादी को गर्मी में भारी कष्ट झेलना पड़ा। दोपहर 12 बजे बिजली व्यवस्था दुरुस्त आपूर्ति चालू की गई। 11 घंटे तक लगातार बिजली गुल रहने से लोग झेल गए।
बुधवार की रात आई आंधी से भदोही नगर के आधे हिस्से की बिजली गुल हो गई। रात तकरीबन एक बजे कटी बिजली का बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे तक दर्शन नहीं हुआ। इससे कजियाना, काजीपुर, बाजार सलाबत खां, मर्यादपट़्टी, निजामपुर समेत तकरीबन दर्जनभर मोहल्लों की 40 हजार से अधिक आबादी बिन बिजली झेल गई। तमाम लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल पाया। लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। हैंडपंपों पर पानी के लिए भीड़ जमा हो गई। दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ गोविंद प्रसाद ने कहा कि आंधी से लाइन में दिक्कतें हुईं। रात में ही फॉल्ट ढूंढने में कर्मचारियों को लगा दिया गया था। सुबह तक गड़बड़ी ठीक कर आपूर्ति चालू की गई।